होम / सोशल मीडिया / फिल्म जगत ही नहीं, सार्वजनिक जीवन में भी बेलाग-लपेट है कंगना: प्रणव सिरोही
फिल्म जगत ही नहीं, सार्वजनिक जीवन में भी बेलाग-लपेट है कंगना: प्रणव सिरोही
रुपहले पर्दे से जुड़ी अपनी सभी जीवन बीमा पॉलिसियों की बलि देने का मोह नहीं रखा। केवल फिल्म जगत ही नहीं, सार्वजनिक जीवन में भी बेलाग-लपेट है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। सिख समुदाय के लोगों ने विरोध करते हुए फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। वही दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी कंगना का विरोध किया जा रहा है।
दरअसल एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पार्टी की लाइन से हटकर कुछ बयान दिए है। इसी बीच पत्रकार प्रणव सिरोही ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि वो कंगना का समर्थन करते है। उन्होंने उसके कुछ कारण भी गिनाए है।
उन्होंने लिखा, उसने भारत की सबसे बड़ी गुंडा पार्टियों में से एक के आगे उसके मजबूत गढ़ में घुटने नहीं टेके। उस देश में जहां छज्जे की एक ईंट टूटने पर आदमी के दिल में छेद हो जाता है, वहां उसने बेहद करीने से बनाए गए अपने दफ्तर को तुड़वाने से भी गुरेज नहीं किया। मिमियाई नहीं, उलटे पैर पर पैर रखकर उस पार्टी के नेता को चुनौती देते हुए ललकारा।
यह कोई कम बड़ी बात नहीं। जिस इंंडस्ट्री से उसका वास्ता है, वह विशुद्ध रूप से नेटवर्किंग और मिजाजपुर्सी पर चलती है, लेकिन कंगना ने इसे ताक पर रखते हुए फिल्मोद्योग की वास्तविकता को उजागर करने से परहेज नहीं किया।
रुपहले पर्दे से जुड़ी अपनी सभी जीवन बीमा पॉलिसियों की बलि देने का मोह नहीं रखा। केवल फिल्म जगत ही नहीं, सार्वजनिक जीवन में भी बेलाग-लपेट है। पॉलिटिकल करेक्टनेस के मोर्चे पर कोई करेक्टर सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।
ऐसे लोग दुर्लभ हैं। राजनीति में भी वह खाने-कमाने के लिए नहीं, बल्कि वैचारिक प्रेरणा से आई है। अगर भाजपा ने भी ज्यादा साथ नहीं दिया तो वह राजनीति से भी किनारा करने का फैसला करने मेें मिनट भर से ज्यादा का समय नहीं लगाएगी।
उसकी राजनीतिक समझ और सामान्य ज्ञान भले ही कमजोर हो। भले ही वह अफर्मेटिव एक्शन और नेता प्रतिपक्ष की कसौटी पर चतुराई की चाशनी में डूबे सवालों के सामने असहज या अज्ञानी नजर आए, इसके बावजूद मैं @KanganaTeam का समर्थन करता हूं, क्योंकि
— Pranav Sirohi (@pranavsirohi) August 30, 2024
१-उसने भारत की सबसे बड़ी गुंडा पार्टियों में से… pic.twitter.com/kSRAgMYhSs
टैग्स संसद कंगना रनौत प्रणव सिरोही किसान विरोध