होम / सोशल मीडिया / इस खबर से नाराज हो गए कबीर बेदी, बोले- तुरंत हटाकर माफी मांगिए

इस खबर से नाराज हो गए कबीर बेदी, बोले- तुरंत हटाकर माफी मांगिए

मीडिया में आने वाली खबरों को लेकर बॉलीवुड कलाकारों का रुख नरम-गरम रहता है। कभी कोई खबर किसी के दिल को छू जाती है, तो कभी दिल में नश्तर की तरह उतर जाती है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

मीडिया में आने वाली खबरों को लेकर बॉलीवुड कलाकारों का रुख नरम-गरम रहता है। कभी कोई खबर किसी के दिल को छू जाती है, तो कभी दिल में नश्तर की तरह उतर जाती है। वरिष्ठ अभिनेता कबीर बेदी भी आजकल एक खबर को लेकर खासे परेशान हैं। परेशानी का आलम यह है कि बेदी ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए खबर को झूठा करार दे दिया है। वह चाहते हैं कि मीडिया हाउस खबर को तुरंत हटाये और उनसे माफी मांगे।

दरअसल, बॉलीवुड की खबरों की वेबसाइट ‘स्पॉट बॉय’ ने 19 फरवरी को एक न्यूज प्रकाशित की थी। अपनी स्टोरी में निकिता दलवी ने दावा किया कि डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च के मौके पर कबीर बेदी ने सनी लियोनी से मोबाइल नंबर मांगा। हालांकि, उन्हें निराशा हाथ लगी, क्योंकि सनी ने उन्हें अपने बजाये पति का नंबर दे दिया।

‘स्पॉट बॉय’ ने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘डब्बू रतनानी कैलेंडर लॉन्च: वरिष्ठ अभिनेता कबीर बेदी ने सनी लियोनी से उनका मोबाइल नंबर मांगा, लेकिन उन्होंने बदले में अपने पति डेनियल का नंबर देना चुना।’

खबर के सामने आते ही कबीर बेदी नाराज हो गए। उन्होंने ‘स्पॉट बॉय’ के ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर डाली। उन्होंने लिखा, ‘यह खबर पूरी तरह से गलत है कि मैंने सनी लियोनी का नंबर मांगा। डब्बू रतनानी की पार्टी में मैंने उनके पति का नंबर मांगा था और उन्होंने मेरे मोबाइल में डेनियल का नंबर टाइप किया। यह झूठा दावा करने वाले पब्लिकेशन ‘स्पॉट बॉय’ को खबर हटाकर खेद प्रकट करना चाहिए।’

वहीं, कुछ यूजर ने बेदी का समर्थन करते हुए कहा है कि आपको सफाई देने की जरूरत नहीं है। विवेक नाम के एक यूजर ने लिखा है ‘यदि आपने नंबर मांगा भी तो इससे किसी को परेशानी क्यों होनी चाहिए’।

 


टैग्स सनी लियोनी कबीर बेदी सनी मोबाइल
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

20 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

21 hours ago