होम / सोशल मीडिया / जस्टिस कौल की जम्मू-कश्मीर पर भावुक टिप्पणी, राहुल शिवशंकर ने कही 'मन की बात'

जस्टिस कौल की जम्मू-कश्मीर पर भावुक टिप्पणी, राहुल शिवशंकर ने कही 'मन की बात'

अनुच्छेद 370 पर लिखे गए अपने अलग फैसले में जस्टिस कौल ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर अत्यंत भावुक टिप्पणी की है, जिसमें उनका दर्द साफ झलकता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर दिए अपने फैसले में न्यायमूर्ति संजय किशन कौल ने कश्मीरी पंडितों के पलायन का जिक्र करते हुए 1980 से राज्य में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर एक सत्य और सुलह आयोग बनाने का सुझाव देते हुए कहा कि सच से ही सुलह का रास्ता निकलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह आयोग कोर्ट आफ कमीशन के रूप में काम नहीं करेगा।

इस मसले पर वरिष्ठ पत्रकार राहुल शिवशंकर ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, 'न्यायमूर्ति कौल ने कश्मीरी हिंदुओं के उत्पीड़न को संबोधित करने के लिए "सच्चाई और सुलह आयोग" स्थापित करने का आह्वान किया। ये स्वागत योग्य शब्द हैं। लेकिन क्या यह विडंबना नहीं है कि न्यायमूर्ति कौल और वर्तमान सीजेआई चंद्रचूड़ दोनों ने एक बार जम्मू-कश्मीर में हिंदू नरसंहार की जांच की मांग को यह कहकर खारिज कर दिया था: "कोई मामला नहीं बनता है"। बिना जांच के "सच्चाई" कैसे सामने आ सकती है और न्याय के बिना "सुलह" कैसे हो सकती है?'

आपको बता दें कि श्रीनगर के मूल निवासी जस्टिस कौल स्वयं भी कश्मीरी ब्राह्मण हैं। इसी महीने 25 तारीख को वह सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उन्होंने लिखा है कि आतंक के चलते राज्य के पुरुषों-महिलाओं एवं बच्चों ने बहुत कुछ झेला है। इसे भुलाकर आगे बढ़ने के लिए जख्मों को ठीक करने की जरूरत है।

 

 


टैग्स सुप्रीम कोर्ट
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago