होम / सोशल मीडिया / एबीपी नेटवर्क इंडिया शिखर सम्मेलन में बोले जुबिन नौटियाल : जीवन में रिजेक्शन बहुत जरूरी
एबीपी नेटवर्क इंडिया शिखर सम्मेलन में बोले जुबिन नौटियाल : जीवन में रिजेक्शन बहुत जरूरी
मुंबई में देश के अलग-अलग कोने से लोग आते हैं, तो इंसान को अपने टैलेंट पर काम करना चाहिए। आपका जो होगा वो कोई आपसे छीन नहीं सकता।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल ने 6 मई को दिल्ली में आयोजित एबीपी नेटवर्क इंडिया@2047 शिखर सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान सिंगर ने मंच पर अपनी लाइफ कई सीक्रेट शेयर किए। जुबिन नौटियाल ने आगे रिजेक्शन पर भी बात की और कहा कि, आपके जीवन में रिजेक्शन बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इससे आपको सीख मिलती है।
लेकिन आप इसे किस तरह से लेते हैं। ये बात बहुत मायने रखती है। मुझे भी इंडस्ट्री में बहुत लोगों ने रिजेक्ट किया है। आज मैं उन सभी लोगों को थैंक्यू कहता हूं। अगर वो रिजेक्ट नहीं करते तो शायद मुझमें भी कुछ कमी रह जाती। इसलिए रिजेक्शन को कभी फेलियर नहीं मानना चाहिए।
जब जुबिन से कार्यक्रम में आउटसाइडर होने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि, मुझे कभी ऐसा लगा ही नहीं कि मैं बाहर से आया हूं। हिंदुस्तान एक ही देश है, हम सब हिंदुस्तानी है। मुंबई में देश के अलग-अलग कोने से लोग आते हैं, तो इंसान को अपने टैलेंट पर काम करना चाहिए। आपका जो होगा वो कोई आपसे छीन नहीं सकता।
टैग्स