होम / सोशल मीडिया / पत्रकार राजीव रंजन ने स्वीकारी अपनी गलती, विष्णु शर्मा ने कुछ यूं बढ़ाया हौसला

पत्रकार राजीव रंजन ने स्वीकारी अपनी गलती, विष्णु शर्मा ने कुछ यूं बढ़ाया हौसला

उनके इस वीडियो को पत्रकार विष्णु शर्मा ने अपने एक्स हैंडल से रीपोस्ट किया और उनका हौसला बढ़ाया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

'न्यूज24' के जाने-माने संवाददाता राजीव रंजन ने अपने 'एक्स' हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वो कहते हैं कि एक पत्रकार होने के नाते मैं अपनी भूल को स्वीकार करता हूं। दरअसल, मामला मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम से जुड़ा है। पत्रकार राजीव रंजन वीडियो में कहते हैं कि वो एमपी के वोटर्स के मन की बात नहीं समझ पाए और अपनी गलती को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा, 'एमपी की मेरी रीडिंग गलत साबित हो गई। मुझे अनुमान नहीं था कि बीजेपी इतने बड़े अंतर से चुनाव जीत जाएगी।'

उनके इस वीडियो को पत्रकार विष्णु शर्मा ने अपने 'एक्स' हैंडल से रीपोस्ट किया और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने लिखा, 'राजीव भाई पुराने सहयोगी मित्र हैं, एमपी पर उनके पुरजोर दावे का एक वीडियो घूम रहा था, अब उन्होंने माना कि उनसे दावा करने में चूक हो गई। ये छोटी सी बात इस दौर में स्वागत करने योग्य बड़ा मामला है। क्योंकि तमाम लोग अपने ड्राइंग रूम आकलन से पूर्वाग्रही दावों के फेल होने पर उनकी तरह विनम्रता से मानने के बजाय कुतर्क गढ़ रहे हैं।'

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश ने शिवराज सिंह को फिर से गले लगा लिया है। भाजपा के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले और मामा के नाम से मशहूर शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत के नायक बनकर उभरे हैं।  प्रदेश में पार्टी दो-तिहाई बहुमत मिला है। 230 में से 160 से अधिक सीटें बीजेपी ने जीती हैं। 


टैग्स सोशल मीडिया मीडिया शिवराज सिंह चौहान न्यूज 24 चुनाव परिणाम एमपी राजीव रंजन
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दे ब्यूरोक्रेट्स : ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 hours ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी : राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 hours ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

21 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago