होम / सोशल मीडिया / सरकार के लिए अपनी ही जनता के खिलाफ दिखना बेहद असहज: नीरज बधवार
सरकार के लिए अपनी ही जनता के खिलाफ दिखना बेहद असहज: नीरज बधवार
इस विरोध प्रदर्शन से निपटने में दिखाई गई कोई भी झिझक, कैसा भी लिहाज देश को ऐसे गहरे गड्ढे में ले जाएगा जहां से कोई भी रस्सी खींचकर उसे बाहर नहीं निकाल पाएगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
पंजाब और हरियाणा सीमा पर किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों ने दिल्ली कूच किया तो पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान 12 पुलिसकर्मी जख्मी हुए। 23 आंदोलनकारी घायल हुए हैं। हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरों और लाठियों से हमला किया। इससे पुलिस के 12 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
किसान आंदोलन में हो रही इस हिंसा पर पत्रकार और लेखक नीरज बधवार ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, टीवी पर किसान आंदोलन की तस्वीरें देखकर लगता है कि वो आंदोलन करने नहीं, बल्कि दिल्ली पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं। किसी भी सरकार के लिए अपनी ही जनता के खिलाफ दिखना बेहद असहज होता है।
मगर जनता की यही भीड़ अगर सामूहिक लालच से प्रेरित हो और उस प्रेरणा में साम्प्रदायिकता का छौंक भी लगा हो, तो वो भीड़ देश को तोड़ भी सकती है। इसलिए बिना किसी दबाव में सरकार को इस भीड़ से वैसे ही निपटना चाहिए चाहिए जैसे देश तोड़ने वाली ताकतों से निपटा जाता है। इस विरोध प्रदर्शन से निपटने में दिखाई गई कोई भी झिझक, कैसा भी लिहाज़ देश को ऐसे गहरे गड्ढे में ले जाएगा जहां से कोई भी रस्सी खींचकर उसे बाहर नहीं निकाल पाएगी। किसी भी मूर्खता के पीछे खड़ी भीड़ उसे पवित्रता प्रदान नहीं कर सकती। उससे वैसे ही निपटना चाहिए जैसे मूर्खताओं से निपटा जाता है।
आपको बात दे, हरियाणा पुलिस ने किसानों से शांतिपूर्वक विरोध-प्रदर्शन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से आग नहीं लगाने का भी आग्रह किया क्योंकि धुएं से दृश्यता कम हो जाती है और पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने में दिक्कत होती है।
टीवी पर किसान आंदोलन की तस्वीरें देखकर लगता है कि वो आंदोलन करने नहीं, बल्कि दिल्ली पर हमला करने की तैयारी कर रहे हैं। किसी भी सरकार के लिए अपनी ही जनता के खिलाफ दिखना बेहद असहज होता है। मगर जनता की यही भीड़ अगर सामूहिक लालच से प्रेरित हो और उस प्रेरणा में साम्प्रदायिकता का छौंक… pic.twitter.com/EvEHFP2PO3
— Neeraj Badhwar (@nirajbadhwar) February 21, 2024
टैग्स नीरज बधवार किसान आंदोलन