होम / सोशल मीडिया / ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहना शर्मनाक : अवधेश कुमार

ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहना शर्मनाक : अवधेश कुमार

ममता बनर्जी के वक्तव्य पर क्या प्रतिक्रिया दी जा सकती है? इसे मुस्लिम कट्टरपंथ पुष्टिकरण के अलावा क्या कहा जा सकता है? मुसलमानों के अंदर भी जो संतुलित हैं उन्हें यह वक्तव्य पसंद नहीं आएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रयागराज के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाल में हुई भगदड़ की घटना का उल्लेख करते हुए मंगलवार को केंद्र और उत्तर बंगाल प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए राज्य विधानसभा में कहा कि महाकुंभ 'मृत्युकुंभ' में बदल गया है।

इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने एक्स हैंडल से एक पोस्ट कर लिखा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की कुंभ पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिए बयान पर प्रतिक्रियायें बिल्कुल स्वीकार्य हैं।

ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहना शर्मनाक है, निंदनीय है और इसका भारत के एक-एक व्यक्ति को विरोध करना चाहिए। इसलिए केशव प्रसाद मौर्य ममता के बयान को उनके राजनीतिक मृत्यु का आधार बता रहे हैं तो यह स्वाभाविक है। किसी भी सनातनी या हिंदू के अंदर इससे क्रोध पैदा होगा।

आखिर ममता बनर्जी के वक्तव्य पर क्या प्रतिक्रिया दी जा सकती है ? इसे मुस्लिम कट्टरपंथ के पुष्टिकरण के अलावा क्या कहा जा सकता है ? मुसलमानों के अंदर भी जो संतुलित हैं उन्हें यह वक्तव्य पसंद नहीं आएगा। किंतु ममता बनर्जी जैसे नेताओं की भूमिका मुसलमानों के अंदर के कट्टरपंथियों, सांप्रदायिक, अपने समाज के अंदर ही एक माफिया एलिट संपन्न बने हुए तबके को महत्व देने और बढ़ावा देने की रही है।

उनको लगता है कि इस तरह कुंभ को ही खलनायक बनाकर उनको खुश किया जा सकता है तथा अगले चुनाव में हमें ये सांप्रदायिक, कट्टरपंथ, धनबल और बाहुबल की बदौलत फिर से जीत दिलवाएंगे। बता दें कि ममता का यह बयान पूर्व रेल मंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा रविवार को महाकुंभ को फालतू कहे जाने के बाद आया है। लालू ने कहा था कि कुंभ का कोई मतलब नहीं है। फालतू है कुंभ।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

6 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

6 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

6 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

7 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

18 hours ago