होम / सोशल मीडिया / IPL ने घरेलू क्रिकेट की चमक पूरी तरह छीन ली: राजदीप सरदेसाई
IPL ने घरेलू क्रिकेट की चमक पूरी तरह छीन ली: राजदीप सरदेसाई
न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाकार WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवे से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। टीम के खाते में 54.54 प्रतिशत अंक है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में ऐताहिसिक क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी। स्पिनर एजाज पटेल ने मुंबई टेस्ट में 11 विकेट चटकाए। भारत का पहली बार घर पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ है।
इस मसले पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, जबकि वास्तविक क्रिकेट प्रशंसक कीवी टीम से 3-0 की हार के बाद गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, आश्चर्यचकित न हों अगर कुछ दिनों में हम क्रिकेट के बारे में कम और आईपीएल रिटेंशन और नीलामी के बारे में अधिक बात करें।
हम यह बात करें कि किस खिलाड़ी को किसने कितने में खरीदा है? एक तरह से आईपीएल भारतीय क्रिकेट के लिए वरदान और अभिशाप दोनों रहा है। नई प्रतिभा और धन सृजन के लिए बेहतरीन मंच लेकिन इसने घरेलू क्रिकेट की चमक भी लगभग पूरी तरह छीन ली। सहमत होना?
आपको बता दें, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत घर में कोई तीन मैच की सीरीज 3-0 से हारी हो। न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाकार WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवे से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। टीम के खाते में 54.54 प्रतिशत अंक है।
While genuine cricket fans vent after a 3-0 loss to the Kiwis, don’t be surprised if in a few days time we are talking less about the cricket and more about IPL retentions and auctions and which player was bought by whom for how many crores. In a way, IPL has been a boon and a…
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) November 3, 2024
टैग्स टॉम लैथम IND vs NZ तीसरा टेस्ट न्यूजीलैंड कैप्टन स्टेटमेंट