होम / सोशल मीडिया / भारतीय राजनीति बुरी तरह जातिवाद से विदग्ध है: समीर चौगांवकर
भारतीय राजनीति बुरी तरह जातिवाद से विदग्ध है: समीर चौगांवकर
लोकसभा चुनाव की तरह महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ 48 सीटों के उप चुनाव में भी जाति का बोलबाला रहने वाला हैं। कारण भारतीय समाज पूरी तरह जातिवादी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। वहीं, 48 सीटों के उप चुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार समीर चौगांवकर का मानना है कि चुनावों में जाति का बोलबाला रहने वाला है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और लिखा, लोकसभा चुनाव की तरह महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ 48 सीटों के उप चुनाव में भी जाति का बोलबाला रहने वाला हैं। कारण भारतीय समाज पूरी तरह जातिवादी है और इस कारण भारतीय राजनीति बुरी तरह जातिवाद से विदग्ध है।
नेता जानते है कि राजनीति में जाति की जकड़न बहुत बड़ी है,और भारतीय राजनीति में कामयाब होने के लिए जातिविहीनता के आदर्शवाद से नहीं, बल्कि जातिगत गर्व के यथार्थवाद से मदद मिलेगी। ऐसा भी नहीं कि जाति की राजनीति इस देश में कोई अपराध है।
बहुत सारी पार्टियां जातिगत पहचानों की राजनीति करती हैं। मंडल, कमंडल की लंबी चलीखदबदाहट के बीच भारतीय राजनीति में जातियों की अपरिहार्यता बढती चली गई है। लेकिन पिछड़ी जातियों के ऐतिहासिक हितों की नुमाइंदगी की तरह राजनीति एक बात है और जातिगत गुरूर का राजनीति दूसरी बात।
भारतीय राजनीति में दोनों बातें हो रही हैं। एक तरफ़ पिछड़ा हितों की गोलबंदी भी चल रही है और दूसरी तरफ़ अगड़े अहंकार की घेराबंदी भी। फ़िलहाल भारतीय राजनीति को इससे मुक्ति नहीं हैं। आपको बता दें, महाराष्ट्र में विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म होगा। झारखंड की बात करें तो राज्य में विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त होने वाला है।
लोकसभा चुनाव की तरह महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ 48 सीटों के उप चुनाव में भी जाति का बोलबाला रहने वाला हैं,कारण भारतीय समाज पूरी तरह जातिवादी है और इस कारण भारतीय राजनीति बुरी तरह जातिवाद से विदग्ध है.
— sameer chougaonkar (@semeerc) October 16, 2024
नेता जानते है कि राजनीति में जाति की जकड़न बहुत बड़ी है,और…
टैग्स झारखंड महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव