होम / सोशल मीडिया / शेफ विकास खन्ना ने BBC एंकर की बोलती कुछ यूं की बंद, जवाब के लोग हो गए कायल
शेफ विकास खन्ना ने BBC एंकर की बोलती कुछ यूं की बंद, जवाब के लोग हो गए कायल
भारतीय मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना अपनी रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से हटकर इन दिनों समाज सेवा पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
भारतीय मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना अपनी रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से हटकर इन दिनों समाज सेवा पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अमेरिका में रहते हुए, उन्होंने भारत में लॉकडाउन के दौरान गरीबों की मदद की। अपने 'फीड इंडिया’ अभियान के तहत वे अमेरिका से भारत में हजारों गरीबों को भोजन प्रदान कर रहे हैं। हालाकिं इन दिनों विकास खन्ना सुर्खियों में हैं और इसकी वजह बीबीसी को दिया उनका एक इंटरव्यू है, जिसका एक हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में ‘भूख’ को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उनके द्वारा दिए जवाब की प्रशंसा कर रहे हैं, क्योंकि उनका जवाब सुनने के बाद एंकर की ही बोलती बंद हो गई।
बीबीसी के साथ एक इंटरव्यू में विकास खन्ना अपने इस अभियान के बारे में बात कर रहे थे। इसी बीच बीबीसी एंकर ने उनसे पूछा, ‘अब आप एक प्रसिद्ध शेफ के रूप में जाने जाते हैं। आपने ओबामा के लिए कुक किया। आपने विश्व प्रसिद्ध शेफ गॉर्डन रामसे के शो में अभिनय किया। भले ही आपकी यात्रा एक गरीब परिवार से शुरू हुई हो, लेकिन आपने बहुत कुछ हासिल किया है। क्या आपके अंदर भूख के प्रति जागरूकता भारत में भूख को देखकर आई है?
इस सवाल पर विकास खन्ना ने जवाब दिया कि उनकी भूख की समझ भारत से नहीं, बल्कि न्यूयॉर्क से आई है। उन्होंने कहा, ‘नहीं, मेरी भूख की समझ भारत से नहीं आई क्योंकि मैं अमृतसर में पैदा हुआ और पला-बढ़ा। वहां बड़े कम्युनिटी किचन (लंगर) में सबको खाना मिलता है। जहां पूरा शहर खा सकता है, लेकिन मेरी भूख की समझ न्यूयॉर्क से आई। एक ब्राउन किड के लिए अमेरिका में ऊंचे सपनों के साथ आना आसान नहीं है। 9/11 के बाद हमें जॉब मिलना और भी कठिन था। जब मैं न्यूयॉर्क आया तो संघर्ष के दिनों में यहां मैंने भूख का सही मतलब जाना।
अब उनके इसी जवाब की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें लोग विकास खन्ना के शांत तरीके से दिए गए जवाब की तारीफ कर रहे हैं।
Vikas Khanna, michelin star chef, gives it back to BBC news anchor.
— Harpreet (@CestMoiz) June 27, 2020
Anchor: In India, you were not from a rich family. So your sense of hunger must have come from there.
Vikas: NO, I am from Amritsar, everyone gets fed there in the langars. My sense of hunger came from New York! pic.twitter.com/u06BJDSzvj
He just demonstrated the recipie for "CHUTNEY"!!!?
— Vinayak Bhave (@bhave_vinayak) June 27, 2020
Original ‘Racism’ an English mentality.. brilliant answer by Vikas.
— Raj Verma ???? (@Capriraj) June 27, 2020
Well Done Vikas Paaji.....so proud of you.
— Sinhrann (@sinhrann) June 27, 2020
The thought process of anchor is clearly racist in approach. Very happy of the reply given by Vikas Khanna.
— D Prasanth Nair (@DPrasanthNair) June 27, 2020
टैग्स बीबीसी न्यूज एंकर इंटरव्यू विकास खन्ना