होम / सोशल मीडिया / कनाडा के साथ ही अमेरिका से भी सावधान रहे भारत: राजीव सचान
कनाडा के साथ ही अमेरिका से भी सावधान रहे भारत: राजीव सचान
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर अपने राजनयिकों और संगठित अपराध का इस्तेमाल कर उसके नागरिकों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
भारत और कनाडा के रिश्तों में एक बार फिर कड़वाहट देखने को मिल रही है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर अपने राजनयिकों और संगठित अपराध का इस्तेमाल कर उसके नागरिकों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर जांच में भारतीय राजनयिकों को जोड़ने पर भारत ने सख्त रुख दिखाया है। इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव सचान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और भारत सरकार को अमेरिका से भी सावधान रहने की बात कही है।
उन्होंने एक्स पर लिखा, भारत को कनाडा के साथ ही अमेरिका से भी सावधान रहना चाहिए। वह भी खालिस्तानी आतंकियों को वैसे ही भारत के खिलाफ मोहरा बना रहा है, जैसे कनाडा। सावधान दुनिया भर के सिखों को भी रहना चाहिए, क्योंकि खालिस्तानी उनकी छवि खराब करने का काम कर रहे हैं।
खालिस्तानी और कुछ नहीं, पगड़ीधारी जिहादी ही हैं। आपको बता दें, भारत ने कनाडा से अपने उच्चायुक्त और अन्य राजनयिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है और कनाडा के 6 राजनयिकों को निष्कासित करने का भी फैसला किया। भारत सरकार ने इन्हें 19 अक्टूबर की रात 12 बजे तक भारत छोड़ने को कहा है।
भारत को कनाडा के साथ ही अमेरिका से भी सावधान रहना चाहिए। वह भी खालिस्तानी आतंकियों को वैसे ही भारत के खिलाफ मोहरा बना रहा है, जैसे कनाडा। सावधान दुनिया भर के सिखों को भी रहना चाहिए, क्योंकि खालिस्तानी उनकी छवि खराब करने का काम कर रहे हैं। खालिस्तानी और कुछ नहीं, पगड़ीधारी जिहादी…
— Rajeev Sachan (@RajeevKSachan) October 15, 2024
टैग्स