होम / सोशल मीडिया / भारत ने की फिलिस्तीन शरणार्थियों की मदद, राहुल शिवशंकर ने उठाया ये बड़ा सवाल
भारत ने की फिलिस्तीन शरणार्थियों की मदद, राहुल शिवशंकर ने उठाया ये बड़ा सवाल
भारत ने फिलिस्तीन मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपनी ऐतिहासिक और अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए वार्ता के माध्यम से ‘‘द्वि-राष्ट्र समाधान’’ का समर्थन किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
भारत सरकार फिलिस्तीन शरणार्थियों की मदद के लिए आगे आई है। सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए 5 मिलियन अमेरिकी डालर के अपने वार्षिक योगदान के हिस्से के रूप में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) को 2.5 मिलियन अमेरिकी डालर की पहली किश्त जारी की है।
इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार और एंकर राहुल शिव शंकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और सरकार से बड़ा सवाल पूछा है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, भारत सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अपने वार्षिक योगदान के हिस्से के रूप में, निकट पूर्व में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) को 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की पहली किश्त जारी की।
वर्षों से, भारत ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों के कल्याण के लिए धन का योगदान दिया है। दरअसल, मोदी सरकार ने 2018 में भारत के वार्षिक योगदान को बढ़ाकर 5 मिलियन डॉलर कर दिया। लेकिन क्या भारत सरकार पाकिस्तान और बांग्लादेश में उत्पीड़न के कारण भाग रहे हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों को कोई वित्तीय सहायता देती है? नहीं।
फिर भी, तथाकथित उदारवादी लिबरल इकोसिस्टम मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए को इस्लामोफोबिया से जोड़ता है। बता दे, इससे पहले भारत ने फिलिस्तीन मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपनी ऐतिहासिक और अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए वार्ता के माध्यम से ‘‘द्वि-राष्ट्र समाधान’’ का समर्थन किया था।
The Government of India released the first tranche of USD 2.5 million to the United Nations Relief and Works Agency for Palestine Refugees in the Near East (UNRWA), as part of its annual contribution of USD 5 million for the year 2024-25.
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) July 15, 2024
For years, India has contributed funds… pic.twitter.com/HJUg53p5sq
टैग्स भारत संयुक्त राष्ट्र फिलिस्तीन शरणार्थी