होम / सोशल मीडिया / किस देश मे नागरिकों को हवा के नाम पर ज़हर परोसा जाता है: अजय कुमार
किस देश मे नागरिकों को हवा के नाम पर ज़हर परोसा जाता है: अजय कुमार
हवा के प्रदूषित होने की वजह से सुबह से धुंध की घनी चादर छाई रही। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और सरकार को आड़े हाथ लिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘अति गंभीर’ श्रेणी को पार कर इस मौसम के सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई है। द्वारका, मुंडका तथा नजफगढ़ जैसे क्षेत्रों में अधिकतम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 500 दर्ज किया गया। हवा के प्रदूषित होने की वजह से सुबह से धुंध की घनी चादर छाई रही।
इस बीच वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, कहने को तो हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र है। 5000 सालों से भी पुराना हमारा अस्तित्व है और हमारे सरकारें देश की तरक़्क़ी के लिए सब कुछ करती हैं। लेकिन दुनिया कि किस देश में आम नागरिकों को हवा के नाम पर ज़हर परोसा जाता है?
दिल्ली और एनसीआर का प्रदूषण लेवल देखिये। केंद्र में बीजेपी की अगवाली वाली एनडीए सरकार और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। मर रही है जनता, लेकिन किसी को नहीं, इससे सरोकार। एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप के अलावा कुछ नहीं करते। वोट माँगने के लिए हाथ फैलाते है, लेकिन काम करने के समय हाथ झाड़ लेते हैं।
आपको बता दें, वायु प्रदूषण को लेकर चिकित्सकों ने चिंता जताई है और आगाह किया है कि ये जहरीली हवा न केवल बीमार बल्कि स्वस्थ व्यक्तियों को भी नुकसान पहुंचा सकती है।
कहने को तो हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र है, 5000 सालों से भी पुराना हमारा अस्तित्व है और हमारे सरकारें देश कि तरक़्क़ी के लिए सब कुछ करती हैं !
— Ajay Kumar (@AjayKumarJourno) November 18, 2024
लेकिन दुनिया कि किस देश में आम नागरिकों को हवा के नाम पर ज़हर परोसा जाता है ?
नीचे दिल्ली और एनसीआर का #pollution लेवल देखिये।… pic.twitter.com/2AjWgno83L
टैग्स लॉकडाउन दिल्ली वायु प्रदूषण फेसमास्क