होम / सोशल मीडिया / आईएमएफ को अहसास होगा कि उसके हाथों में खून लगा है : राजदीप सरदेसाई
आईएमएफ को अहसास होगा कि उसके हाथों में खून लगा है : राजदीप सरदेसाई
भारत ने लोन पर एतराज दर्ज करते हुए पाकिस्तान के खराब ट्रैक रिकॉर्ड का हवाला दिया और कहा कि पाकिस्तान ने पहले भी जो वित्तीय मदद प्राप्त की है, उसका उपयोग सही तरीके से नहीं किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है और इस बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर का लोन दे दिया है। भारत ने इसके खिलाफ आवाज जरूर उठाई लेकिन, चाहते हुए भी भारत ने इस पेलआउट पैकेज के खिलाफ वोटिंग नहीं कर सका।
इस बीच वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा, मुझे उम्मीद है कि आईएमएफ जिसने कल रात पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर का ऋण दिया था, उसे एहसास होगा कि उसके हाथों में खून लगा है। भारत ने मतदान नहीं किया, लेकिन क्या 'आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता' की बात करने वाले कई अन्य लोगों को हमारे साथ नहीं आना चाहिए?
आपको बता दें, भारत ने लोन पर एतराज दर्ज करते हुए पाकिस्तान के खराब ट्रैक रिकॉर्ड का हवाला भी दिया और फंडिंग का विरोध कर कहा कि पाकिस्तान ने पहले भी जो वित्तीय मदद प्राप्त की है, उसका उपयोग सही तरीके से नहीं किया गया है।
I hope the IMF which gave a $ 1 billion loan to Pakistan last night realises that it has BLOOD ON ITS HANDS. India abstained, but shouldn’t many others who speak of ‘zero tolerance to terror’ have joined us ?
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) May 10, 2025
टैग्स