होम / सोशल मीडिया / सरकार फ़ौजी विकल्प चुने तो समूचा देश खड़ा होगा : राणा यशवंत
सरकार फ़ौजी विकल्प चुने तो समूचा देश खड़ा होगा : राणा यशवंत
विपक्षी नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बैठक बहुत अच्छी रही। सभी नेताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ सरकार के कदमों का समर्थन किया। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की।
उन्होंने लिखा, बहुत नाजुक वक्त है। देश का हर नागरिक सिर्फ़ भारतीय है। चाहे जिस मज़हब के हम हों, हमारा स्वाभिमान और सम्मान सिर्फ़ भारत है। आतंकियों और उनके आकाओं की कोशिश यही है कि देश में मज़हब के आधार पर विभाजन रहे। हिंदुस्तान की ताक़त एकता है और उसकी आवाज़ पाकिस्तान को सबक़ सिखाना है।
सर्वदलीय बैठक में जो हुआ उसके संकेत से चीज़ें समझ आ रही हैं। अगर सरकार फ़ौजी विकल्प चुनती है तो ज़ाहिर है समूचा देश एक आवाज़, एक मन और एक मकसद खड़ा रहेगा। आपको बता दें, नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार आतंकवाद को खत्म करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।
बहुत नाजुक वक्त है. देश का हर नागरिक सिर्फ़ भारतीय है. चाहे जिस मज़हब के हम हों, हमारा स्वाभिमान और सम्मान सिर्फ़ भारत है. आतंकियों और उनके आकाओं की कोशिश यही है कि देश में मज़हब के आधार पर विभाजन रहे. हिंदुस्तान की ताक़त एकता है और उसकी आवाज़ पाकिस्तान को सबक़ सिखाना है.…
— Rana Yashwant (@RanaYashwant1) April 24, 2025
टैग्स