होम / सोशल मीडिया / इस मामले पर बोले हर्षवर्धन त्रिपाठी, 'राजनीति का इससे बड़ा फर्जीवाड़ा भला क्या होगा?'
इस मामले पर बोले हर्षवर्धन त्रिपाठी, 'राजनीति का इससे बड़ा फर्जीवाड़ा भला क्या होगा?'
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और इसे फर्जीवाड़ा करार दिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रही वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी से मुलाकात की है। इस मुलाकात में तेलंगाना में 12400 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की गई है। गौतम अडानी ने रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में तेलंगाना की सरकार की व्यापार अनुकूल नीतियों की सराहना भी की।
रेवंत रेड्डी ने इस डील पर कहा कि, ‘तेलंगाना में अडानी समूह का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है और ‘तेलंगाना का मतलब व्यापार’ है। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और इसे फर्जीवाड़ा करार दिया।
उन्होंने लिखा, 'राहुल गांधी से लेकर रेवंत रेड्डी तक तेलंगाना के चुनाव में गौतम अडानी पर हर तरह के हमले कर रहे थे और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनी तो रेवंत रेड्डी गौतम अडानी के सामने नतमस्तक हो गए। राजनीति का इससे बड़ा फर्जीवाड़ा भला क्या होगा?'
आपको बता दें कि अडानी समूह तेलंगाना में कौशल विकास विश्वविद्यालय बनाने के सीएम रेवंत रेड्डी के लक्ष्य का समर्थन करने के लिए भी सहमत हुआ है। जल्द ही अडानी समूह तेलंगाना में एक एकीकृत अत्याधुनिक कौशल विश्वविद्यालय विकसित करेगा।
राहुल गांधी से लेकर रेवंत रेड्डी तक तेलंगाना के चुनाव में गौतम अडानी पर हर तरह के हमले कर रहे थे और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनी तो रेवंत रेड्डी गौतम अडानी के सामने नतमस्तक हो गए। राजनीति का इससे बड़ा फर्जीवाड़ा भला क्या होगा https://t.co/rBAyU2q1No
— हर्ष वर्धन त्रिपाठी ??Harsh Vardhan Tripathi (@MediaHarshVT) January 17, 2024
टैग्स