होम / सोशल मीडिया / संसद की सुरक्षा में सेंध पर हर्षवर्धन त्रिपाठी ने जताई बड़ी साजिश की आशंका, कही ये बात
संसद की सुरक्षा में सेंध पर हर्षवर्धन त्रिपाठी ने जताई बड़ी साजिश की आशंका, कही ये बात
संसद में घुसपैठ की साजिश रचने वालों में छह लोगों का नाम सामने आया है। ये देश के अलग-अलग शहरों से ताल्लुक रखते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
13 दिसंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले की बरसी के दिन संसद में बुधवार को घुसपैठ की साजिश छह आरोपितों ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर साजिश रची। आरोपितों से दो मनोरंजन डी और सागर शर्मा सदन की दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए और उन्होंने कलर स्मॉग का इस्तेमाल किया। सांसदों ने आरोपितों को पकड़ा और उनकी पिटाई कर सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया।
वहीं दूसरी ओर उनके साथी नीलम और अमोल शिंदे ने संसद भवन के बाहर कलर स्मॉग का इस्तेमाल किया और नारेबाजी की। आरोपितों में पांच लोग पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं जबकि एक फिलहाल फरार है।
इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और आशंका जताई कि यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने लिखा, 'धीरे-धीरे स्पष्ट हो रहा है कि, देश में अराजकता है, इसे स्थापित करने के लिए संसद के सामने और संसद के भीतर यह किया गया है। साजिशकर्ताओं की पहचान करके उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए। यह देश की सुरक्षा का मसला है। आज संसद पर हमले को ऐसे भी देखा जाना चाहिए कि, हर सत्र से ठीक पहले अराजकता स्थापित करने की कोशिश होती थी। इस बार सब शांति से चल रहा था। इससे भी बहुत कुछ समझ में आता है।'
पुलिस सूत्रों के अनुसार ललित और विशाल शर्मा पर आरोपितों का सहयोग करने का संदेह है। विशाल को हरियाणा के गुरुग्राम से हिरासत में लिया गया, जबकि ललित फिलहाल फरार है।
धीरे-धीरे स्पष्ट हो रहा है कि, देश में अराजकता है, इसे स्थापित करने के लिए संसद के सामने और संसद के भीतर यह किया गया है। साजिशकर्ताओं की पहचान करके उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए। यह देश की सुरक्षा का मसला है। #ParliamentAttack
— हर्ष वर्धन त्रिपाठी ??Harsh Vardhan Tripathi (@MediaHarshVT) December 13, 2023
इसे ऐसे भी देखा जाना चाहिए कि, हर सत्र से ठीक पहले…
टैग्स संसद सुरक्षा चूक संसद सुरक्षा दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस संसद सुरक्षा