होम / सोशल मीडिया / हर्षवर्धन त्रिपाठी ने अमेरिका को सुनाई खरी खोटी? जानिए, क्या है वजह
हर्षवर्धन त्रिपाठी ने अमेरिका को सुनाई खरी खोटी? जानिए, क्या है वजह
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा था कि वो भारत के अहम विपक्षी दल के नेता की गिरफ्तारी और मामले में एक्शन पर निष्पक्ष जांच की उम्मीद जता रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अमेरिका की टिप्पणी पर भारत ने नाराजगी जताई है। जर्मनी के बाद अमेरिका ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी के मामले में टिप्पणी की थी। अमेरिका की तरफ से कहा गया था कि केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उनकी कड़ी नजर है।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा था कि वो भारत के अहम विपक्षी दल के नेता की गिरफ्तारी और मामले में एक्शन पर निष्पक्ष जांच की उम्मीद जता रहे हैं। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' से एक पोस्ट की और अमेरिका को खरी खोटी सुनाई है।
उन्होंने लिखा, 'भारतीय राजनीति में विदेशी साजिशों, दखल की बात जानते सब हैं, लेकिन इसकी बात करते ही एक बड़ा वर्ग खड़ा हो जाएगा कि, राजनीतिक दल विदेशी साजिश का हव्वा बनाते हैं। फिलहाल, ताजा समाचार यह है कि, अमेरिका को अरविंद केजरीवाल के जेल जाने से ऐसी पीड़ा हो रही है कि, अमेरिकी प्रतिनिधि को बुलाकर फटकारे जाने के बावजूद अड़ियल रवैया दिखा रहे हैं।
अब अमेरिकी, रूसी और चीनी जासूसों का दखल भारत के सत्ता प्रतिष्ठान में शून्य हो चला है तो भारत के चुनावों में दखल देने का यह तरीका अपना रहे हैं। होना कुछ नहीं है। भारत का लोकतंत्र पहले से बहुत पारदर्शी और मजबूत हुआ है।'
भारतीय राजनीति में विदेशी साजिशों, दखल की बात जानते सब हैं, लेकिन इसकी बात करते ही एक बड़ा वर्ग खड़ा हो जाएगा कि, राजनीतिक दल विदेशी साजिश का हव्वा बनाते हैं। फिलहाल, ताजा समाचार यह है कि, अमेरिका को अरविंद केजरीवाल के जेल जाने से ऐसी पीड़ा हो रही है कि, अमेरिकी प्रतिनिधि को…
— हर्ष वर्धन त्रिपाठी ??Harsh Vardhan Tripathi (@MediaHarshVT) March 28, 2024
टैग्स अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाला