होम / सोशल मीडिया / हैंडशेक विवाद गहराया: विक्रांत गुप्ता ने पाकिस्तान को लेकर कही ये बात
हैंडशेक विवाद गहराया: विक्रांत गुप्ता ने पाकिस्तान को लेकर कही ये बात
पायक्राफ्ट भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में मैच रैफरी थे। पीसीबी ने आईसीसी के सामने पायक्राफ्ट के विरुद्ध औपचारिक शिकायत दर्ज करा दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद मैदान से बाहर नया विवाद खड़ा हो गया है। पीसीबी ने मैच रैफरी एंडी पायक्राफ्ट पर भारत के विरुद्ध एशिया कप मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन्हें टूर्नामेंट से तुरंत हटाने की मांग की।
दरअसल, भारत के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम के साथ पारंपरिक हैंडशेक करने से इनकार कर दिया था। इस बीच वरिष्ठ खेल पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने भी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने लिखा, अगर आईसीसी पीसीबी की मांग मानने से इंकार कर देती है और मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट को नहीं हटाती, तो क्या वे (पीसीबी) अपने इस धमकी भरे बयान पर कायम रहेंगे कि बुधवार को यूएई के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे?
अगर वे वह मैच छोड़ देते हैं तो एशिया कप से लीग स्टेज में ही बाहर हो जाएंगे, क्योंकि यूएई के पास पाकिस्तान के एक की तुलना में दो ‘विजय’ होंगी। यूएई ने ओमान को हरा दिया हैं। आपको बता दें, पायक्राफ्ट भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में मैच रैफरी थे। पीसीबी ने आईसीसी के सामने पायक्राफ्ट के विरुद्ध औपचारिक शिकायत दर्ज करा दी है।
Just asking: if PCB’s demand of removal of Match Referee Andy Pycroft is turned down by the ICC, will they stick to their threat of not playing the UAE game on Wednesday?
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) September 15, 2025
If they do forfeit that game they will be out of this Asia Cup on the league stage itself as UAE will have…
टैग्स