होम / सोशल मीडिया / HAL ने विमान से हटाई बजरंगबली की तस्वीर, वरिष्ठ पत्रकार सौरव शर्मा ने उठाया ये सवाल

HAL ने विमान से हटाई बजरंगबली की तस्वीर, वरिष्ठ पत्रकार सौरव शर्मा ने उठाया ये सवाल

एचएएल ने सोमवार को पहली बार एयरो इंडिया में स्केल मॉडल एचएलएफटी-42 को शो ऑफ किया। कंपनी ने बताया था कि HLFT-42 'अगली पीढ़ी का सुपरसोनिक ट्रेनर' है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बेंगलुरू में आयोजित एयरो इंडिया 2023 में प्रदर्शित 'हिंदुस्तान लीड इन फाइटर ट्रेनर (एचएलएफटी)-42' से बजरंगबली की तस्वीर हटा दी है। HAL द्वारा विकसित किए गए इस विमान की खूब चर्चा हुई थी।

दरअसल एचएलएफटी-42 के वर्टिकल फिन पर हनुमान जी का चित्र था। हनुमान जी के चित्र के साथ ही इस पर 'The Strom is Coming' लिखा गया था। इसे अब हटा दिया गया है।

सोशल मीडिया पर भी इस मामले की खूब चर्चा हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को Aero India के 14वें एडिशन का उद्घाटन किया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एयरो इंडिया सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि यह भारत की ताकत है।

इस पूरे मसले पर 'इंडिया टीवी' के वरिष्ठ पत्रकार सौरव शर्मा ने ट्वीट कर राय व्यक्त की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, '4 लोग क्या कहेंगे' इसी शंका और हीन भावना से हम ग्रसित रहें।

HAL ने अपने जहाज से हनुमानजी की तस्वीर का लोगो हटाकर बता दिया की बीमारी पूरी तरह गई नहीं है। अरे हनुमान जी तस्वीर भारत की कंपनी नही लागाएगी तो क्या AIRBUS और BOEING लगाएंगे? वैसे 470 जहाज बेचने के लिए तो वो भी लगा लेते। उनके इस ट्वीट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रया दे रहे है और यह वायरल हो रहा है। सौरव शर्मा के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स सोशल मीडिया मीडिया नरेंद्र मोदी सौरव शर्मा एयरो इंडिया aero india शो एयरो इंडिया २०२३ पत्रकार सौरव शर्मा
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

17 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

40 minutes ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

49 minutes ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago