होम / सोशल मीडिया / बीजेपी की सेवा करने का मौका देने के लिए पीएम मोदी का आभार: प्रदीप भंडारी
बीजेपी की सेवा करने का मौका देने के लिए पीएम मोदी का आभार: प्रदीप भंडारी
उन्होंने लिखा, मैं माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे देश की सेवा करने का मौका दिया और उनके मिशन विकसित भारत 2047 में योगदान देने के लिए धन्यवाद।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
भारतीय जनता पार्टी ने जाने-माने चुनाव विश्लेषक और वरिष्ठ टीवी पत्रकार प्रदीप भंडारी को अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी एक पत्र में यह जानकारी दी गई है। वही टीवी पत्रकार प्रदीप भंडारी ने भी बीजेपी का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट की और पार्टी के वरिष्ठ लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, मैं माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे देश की सेवा करने का मौका दिया और उनके मिशन विकसित भारत 2047 में योगदान देने के लिए धन्यवाद।
मैं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को धन्यवाद देता हूं। गृह मंत्री अमित शाह जी, राष्ट्रीय संगठन सचिव बीएल संतोष जी का मुझे पार्टी की सेवा करने का मौका देने के लिए आभार। जय हिन्द।
आपको बता दे, कि इंडिपेंडेंट ग्लोबल ऑनग्राउंड पब्लिक ओपिनियन टेक्नोलॉजी कंपनी ‘जन की बात’ (Jan ki Baat) के फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर प्रदीप भंडारी इससे पहले ‘आईटीवी’ (iTV) नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (नेशनल) में बतौर न्यूज डायरेक्टर अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
अपने करियर में 25 से अधिक भारतीय चुनावों की सटीक भविष्यवाणी करने के साथ-साथ प्रदीप भंडारी ‘इंडिया न्यूज’ पर प्राइम टाइम शो ‘जनता का मुकदमा’ होस्ट कर चुके हैं।
I thank Honorable PM @narendramodi ji for giving me a chance to serve the country, and contribute in his mission of Viksit Bharat 2047.
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)?? (@pradip103) July 23, 2024
I thank party president @JPNadda ji, Home Minister @AmitShah ji, National Organization Secretary @blsanthosh ji for giving me the chance to…
टैग्स बीजेपी भारतीय जनता पार्टी प्रदीप भंडारी राष्ट्रीय प्रवक्ता नेशनल स्पोक्सपर्सन