होम / सोशल मीडिया / गूगल इंडिया में पब्लिक पॉलिसी की हेड अर्चना गुलाटी ने दिया इस्तीफा
गूगल इंडिया में पब्लिक पॉलिसी की हेड अर्चना गुलाटी ने दिया इस्तीफा
दिग्गज टेक कंपनी गूगल इंडिया में पब्लिक पॉलिसी की हेड अर्चना गुलाटी ने यहां जॉइनिंग के पांच महीने बाद ही कथित तौर पर इस्तीफा दे दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
दिग्गज टेक कंपनी गूगल इंडिया में पब्लिक पॉलिसी की हेड अर्चना गुलाटी ने यहां जॉइनिंग के पांच महीने बाद ही कथित तौर पर इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल उनके इस्तीफे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्चना गुलाटी का यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब गूगल के खिलाफ दो मामलों में कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) का फैसला आने वाला है।
अर्चना गुलाटी का यह इस्तीफा ऐसे समय में समय गूगल के खिलाफ दो मामलों में कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) का फैसला आने वाला है। गूगल भारत में कई अविश्वास के मामलों और टेक सेक्टर से जुड़े सख्त नियमों का सामना कर रहा है। इस समय CCI की स्मार्ट टीवी मार्केट में गूगल के कारोबार करने के तरीके, इसके एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम और साथ ही इसके इन-ऐप पेमेंट सिस्टम पर कड़ी नजर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल के खिलाफ कम से दो मामलों में CCI जल्द फैसला सुनाने वाली है।
गूगल में आने से पहले वह लंबे समय तक भारत सरकार की कर्मचारी थीं। गुलाटी इससे पहले केंद्र सरकार के थिंक-टैंक कहे जाने वाले नीति आयोग में काम करती थीं। मार्च 2021 तक नीति आयोग में वह डिजिटल कम्युनिकेशंस की जॉइंट सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रही थीं। वह भारतीय सिविल सेवा के 1989 बैच की अधिकारी हैं और अब रिटायर हो चुकीं हैं।
इससे पहले वह 2014 से 2016 के बीच, कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) के मर्जर एंड एक्विजिशन डिपार्टमेंट में सीनियर ऑफिशियल के रूप में सेवाएं दे रही थीं।
गूगल सहित कई बड़ी टेक कंपनियों ने हाल में भारत सरकार के कई पूर्व-अधिकारियों को हायर किया है। दरअसल टेक कंपनियां इस समय केंद्र सरकार कड़े डेटा और प्राइवेसी नियमों के साथ-साथ CCI की जांच का भी सामना कर रही हैं, लिहाजा इतने नाजुक मौके पर गूगल की इंडिया पॉलिसी हेड का इस्तीफा कंपनी के लिए बड़ा झटका माना जा सकता है।
टैग्स गूगल गूगल इंडिया अर्चना गुलाटी टेक कंपनी गूगल इंडिया में पब्लिक पॉलिसी की हेड अर्चना गुलाटी का इस्तीफा कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया