होम / सोशल मीडिया / पेड कंटेंट को यूजर्स तक कुछ यूं मुफ्त पहुंचाएगा Google

पेड कंटेंट को यूजर्स तक कुछ यूं मुफ्त पहुंचाएगा Google

दिग्गज टेक कंपनी ‘गूगल’ (Google) ने अपने ‘न्यूज शोकेस’ (News Showcase) में कुछ अपडेशन करने की घोषणा की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

दिग्गज टेक कंपनी ‘गूगल’ (Google) ने अपने ‘न्यूज शोकेस’ (News Showcase) में कुछ अपडेशन करने की घोषणा की है। बता दें कि ‘न्यूज शोकेस’ अक्टूबर में लोगों को प्रासंगिक खबरें खोजने में मदद करने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था।

कंपनी का कहना है कि ये अपडेट रीडर्स और पब्लिशर्स दोनों के अनुभव को बेहतर और उपयोगी बना देंगे।

सबसे पहले, गूगल चुनिंदा न्यूज पब्लिशर्स के साथ एक साझेदारी के तहत पेड कंटेंट को लोगों को उपलब्ध कराएगा। बता दें कि कुछ न्यूज पब्लिशर्स के लिए पे-वाल के जरिए रेवेन्यू अर्जित करना अहम स्ट्रैटजी है।

ऐसे लोग जो न्यूज शोकेस के यूजर्स हैं और पब्लिशर्स से सब्स्क्रिप्शन नहीं लिया है, उनके लिए पेड कंटेंट को मुफ्त उपलब्ध कराने के लिए गूगल कुछ पब्लिशर्स को गूगल भुगतान करेगा और बदले में, कंटेंट प्राप्त करने के लिए यूजर्स को उन न्यूज पब्लिशर्स के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिन पर वे भरोसा करते हैं, ताकि न्यूज पब्लिशर्स यूजर्स के साथ रिलेशन बनाए रख सके।

इससे रीडर्स के लिए महत्वपूर्ण न्यूज कंटेंट का उपयोग करना आसान हो जाएगा, क्योंकि रीडर्स की पसंद क्या है, लोकल या नेशनल न्यूज के लिए वे किस पब्लिशर्स के आर्टिकल को पढ़ना पसंद करते हैं, यह समझकर ही न्यूज शोकेस उनके पसंदीदा पब्लिशर्स के महत्वपूर्ण आर्टिकल्स को सूचीबद्ध करेगा।

विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए न्यूज शोकेस अब एंड्रॉयड के साथ-साथ आईओएस (IOS) पर उपलब्ध गूगल न्यूज एप पर उपलब्ध होगा। लेकिन, गूगल की योजना इस फीचर को news.google.com और गूगल डिस्कवर ऐप पर भी देने की है।  न्यूज शोकेस की मदद से पब्लिशर्स बेहतर तरीके से समझ पाएंगे कि यूजर्स किन विषयों में अधिक रुचि रखते हैं और वे किस तरह अपनी प्रतिक्रिया दे रहे  हैं।

 


टैग्स गूगल पब्लिशर्स रीडर्स न्यूज शोकेस
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago