होम / सोशल मीडिया / पांच लाख ब्रिटिश शिक्षक हड़ताल पर,आलोक मेहता ने सरकार से की ये मांग
पांच लाख ब्रिटिश शिक्षक हड़ताल पर,आलोक मेहता ने सरकार से की ये मांग
शिक्षकों के यूनियन ने कहा कि स्कूल प्रणाली के भीतर भर्ती और प्रतिधारण का संकट है और एक दशक से कम वेतन मिलना इस कदम का एक प्रमुख कारण है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
ब्रिटेन में वेतन विवादों के चलते करीब पांच लाख ब्रिटिश शिक्षक, विश्वविद्यालय के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ कर्मचारियों की हड़ताल ने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को भी परेशान कर दिया है।
अनुमान के मुताबिक, शिक्षकों की हड़ताल से यहां लगभग 85 प्रतिशत स्कूल पूरी तरह या आंशिक रूप से बंद रहेंगे, जिससे चाइल्डकेयर को लेकर कामकाजी माता-पिता प्रभावित होंगे। इंग्लैंड और वेल्स में राष्ट्रीय शिक्षा संघ के शिक्षक सदस्य पहले कई दिनों में बाहर चले गए, जिससे 23,400 स्कूल प्रभावित हुए।
शिक्षकों के यूनियन ने कहा कि स्कूल प्रणाली के भीतर भर्ती और प्रतिधारण का संकट है और एक दशक से कम वेतन मिलना इस कदम का एक प्रमुख कारण है। इस पूरे मसले पर वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री से सम्मानित आलोक मेहता ने ट्वीट कर सरकार से एक मांग की है।
उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि बड़ी संख्या में भारतीय छात्र शिक्षा के लिए यूके जाते हैं। वे औसत हर साल 30 से 50 लाख रुपए खर्च कर रहे हैं, लेकिन अकसर शिक्षक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले जाते हैं। आशा है कि ब्रिटिश और भारतीय सरकार को इस गंभीर समस्या का समाधान करना चाहिए।
आपको बता दे, ब्रिटेन में 150 विश्वविद्यालयों के लगभग 70,000 कर्मचारी पहले 18 दिनों में वेतन, काम करने की स्थिति और पेंशन को लेकर विवादों में हड़ताल पर थे और उनकी कार्रवाई से फरवरी और मार्च तक 25 लाख छात्र प्रभावित होंगे। वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
Large number of Indian students go for education to U K . They are spending average RS . 30 to 50 lakhs every year . But this year frequently teaching staff going on strike for their demands . Hope British and Indian govt should sort out this serious problem . @DrSJaishankar
— Alok Mehta (@alokmehtaeditor) February 15, 2023
टैग्स सोशल मीडिया मीडिया आलोक मेहता मीडिया न्यूज़ पत्रकार आलोक मेहता World News in हिंदी