होम / सोशल मीडिया / मणिपुर हिंसा का फेक वीडियो हुआ वायरल, राजदीप सरदेसाई ने की ये अपील
मणिपुर हिंसा का फेक वीडियो हुआ वायरल, राजदीप सरदेसाई ने की ये अपील
वीडियो में लड़की को एक वर्दीधारी जवान बेरहमी से पीटता नजर आया लेकिन बाद में पता चला कि यह वीडियो फेक है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय में आरक्षण को लेकर शुरू हुई हिंसा की आग 49वें दिन भी भड़क रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कुकी ईसाई लड़की के साथ क्रूर व्यवहार किया गया है।
वीडियो में लड़की को एक वर्दीधारी जवान बेरहमी से पीटता नजर आया, लेकिन बाद में पता चला कि यह वीडियो फेक है। दरअसल, यह वीडियो म्यांमार के तामू शहर का दिसंबर 2022 का है, जिसमें एक महिला को उग्रवादी मुखबिर होने की बात कबूल करने के लिए मजबूर किया जा रहा था।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट कर बड़ी बात कही है। उन्होंने लिखा, सोशल मीडिया के इस युग में इस तरह के वीभत्स वीडियो प्रसारित करने से पहले अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। बहुत सारे अप्रमाणित वीडियो साझा किए जा रहे हैं। संकटग्रस्त मणिपुर को सच बोलने की जरूरत है न कि प्रचार की।
आपको बता दें कि मणिपुर के हालात को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी 29 मई को राज्य का दौरा किया था और घोषणा की थी कि राज्य में कुकी और मैती समुदायों के बीच के सभी मुद्दों के हल करने के लिए एक शांति समिति का गठन किया जाएगा लेकिन हालात बताते हैं इसका कोई असर नहीं हो सका है।
वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
Was sent a terrifying video of a street killing that is being widely shared on WhatsApp groups and social media as having happened in Manipur. Fact check: this is from Myanmar and not Manipur. In this age of social media, need to be extra careful before circulating such gruesome…
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) June 19, 2023
टैग्स राजदीप सरदेसाई फैक्ट चेक मणिपुर मणिपुर हिंसा फर्जी वीडियो गलत सूचना