होम / सोशल मीडिया / फेसबुक ने पब्लिक पेज पर किया ये बड़ा बदलाव

फेसबुक ने पब्लिक पेज पर किया ये बड़ा बदलाव

बढ़ते इस्तेमाल के चलते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स लगातार नए-नए बदलाव कर रहे हैं। फिर चाहे वह फेसबुक हो, वॉट्सऐप या फिर इंस्टाग्राम...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

बढ़ते इस्तेमाल के चलते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स लगातार नए-नए बदलाव कर रहे हैं। फिर चाहे वह फेसबुक हो, वॉट्सऐप या फिर इंस्टाग्राम... ये सभी कंपनियां यूजर्स की जरूरत और अपने फायदे के हिसाब से लगातार कुछ नया अपडेट्स करती रहती हैं। इस बीच अब फेसबुक ने एक बड़ा बदलाव किया है। दरअसल फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म पर दिए गए पब्लिक पेज से लाइक बटन को हटा दिया है।

फेसबुक ने ऐसा इसलिए किया है, क्योंकि उसका मानना है कि लाइक बटन के हटाने से पब्लिक पेज के फॉलोअर्स और बढ़ेंगे। आपको बता दें कि अब तक किसी भी सेलिब्रिटी जैसे कलाकार, नेता और किसी संस्थान के फेसबुक पेज पर यूजर्स को फॉलो के अलावा लाइक करने का बटन भी मिलता था, लेकिन नए अपडेट के बाद अब आपको लाइक का बटन नहीं मिलेगा, बल्कि किसी भी पब्लिक फेसबुक पेज पर सिर्फ फॉलो का बटन ही मिलेगा। हालांकि आप पहले की तरफ किसी पोस्ट को लाइक भी कर सकते हैं। फेसबुक ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर इस बारे में जानकारी दी है।

वहीं इस बदलाव से पहले फेसबुक ने अपने यूजर्स के लिए लाइव चैट फीचर लॉन्च किया, जिसमें यूजर्स Messenger Rooms के जरिए 50 लोगों के साथ लाइव जुड़ सकते हैं। इसके अलावा आप ग्रुप में रूम को ब्रॉडकास्ट भी कर सकते हैं। हालांकि ऐसा करने के लिए पहले आपको चैट रूम बनाना होगा। क्रिएट किए गए चैट रूम की मदद से आप सीधे लाइव जा सकते हैं। आप इसमें किसी को ऐड होने के लिए इनवाइट भी कर सकते हैं, फिर चाहे उस व्यक्ति के पास अपना फेसबुक अकाउंट न भी हो, तो भी आप उसे इनवाइट भेज पाएंगे। इसके अलावा चैट क्रिएटर्स ये खुद डिसाइड कर पाएंगे कि आपकी लाइव चेट को कौन देख सकता है और कौन नहीं। Rooms के सभी यूजर्स को लाइव ब्रॉडकास्ट में शामिल होने के लिए एक नोटिफिकेशन जाएगा, जिसके बाद उनके पास भी ब्रॉडकास्ट में शामिल होने या न होने का विकल्प रहेगा।


टैग्स सोशल मीडिया फेसबुक लाइक बटन पब्लिक पेज
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

23 hours ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

23 hours ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

23 hours ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

1 day ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago