होम / सोशल मीडिया / Facebook ने बदला अपना नाम और लोगो, जानिए इसके पीछे की वजह

Facebook ने बदला अपना नाम और लोगो, जानिए इसके पीछे की वजह

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने अपनी पेरेंट कंपनी का नाम बदल दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने अपनी कंपनी का नाम बदल दिया है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने गुरुवार को घोषणा की कि वह अपनी कंपनी का नाम बदलकर ‘मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक’ (Meta Platforms Inc.) कर रहे हैं।

बता दें कि नाम बदलने को लेकर जो जानकारी थी, वह मीडिया में कुछ दिनों पहले ही आ गयी थी। साथ ही यह भी बताते चलें कि जो नाम में बदलाव किया गया है वो पेरेंट कंपनी के लिए है। यानी फेसबुक का बतौर कंपनी नाम बदलकर मेटा किया गया है। कंपनी के बाकी प्लेटफॉर्म्स जैसे- फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप को इन्हीं नामों से जाना जाएगा। यानी नाम बदलने से यूजर्स पर सीधे तौर पर कोई असर नहीं होगा।

वहीं, रीब्रैंडिंग को लेकर जुकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक नाम में वह सब कुछ शामिल नहीं है, जो कंपनी अब करती है और वह नहीं चाहते हैं कि उनकी कंपनी को केवल एक सोशल मीडिया कंपनी के तौर पर पहचाना जाए। लिहाजा कंपनी सोशल मीडिया से आगे बढ़कर मेटावर्स वर्ल्ड की तैयारी कर रही है।

जुकरबर्ग ने मेटा को एक 'वर्चुअल एनवॉयरमेंट' का रूप दे दिया है। इसके लिए कंपनी 10 हजार लोगों को हायर भी करेगी। जो मेटावर्स बनाने में कंपनी की मदद करेंगे। मेटावर्स को आप वर्चुअल रियलिटी के तौर पर समझ सकते हैं।

मेटावर्स एक वर्चुअल कंप्यूटर-जनरेटेड स्पेस है। यानी एक ऐसी दुनिया जहां लोगों की मौजूदगी डिजिटल तौर पर रहेगी। लोग डिजिटली एक दूसरे से मिल सकेंगे, बातचीत कर सकेंगे।

इसमें कई बढ़ते हुए बिजनेस शामिल हैं, जैसे वर्चुअल रियलिटी हार्डवेयर ब्रांच ओकुलस और होरिजन वर्ल्ड, कई वर्चुअल रियलिटी सॉफ्टवेयर जो अभी भी बीटा टेस्टिंग मोड में है।

आपको यह भी बता दें मेटावर्स पर फेसबुक ही नहीं बल्कि माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियां भी निवेश कर रही हैं। जुकरबर्ग काफी पहले से वर्चुअल रियलिटी और ऑगमेंटेड रियलिटी पर भारी निवेश करते आए है।

कुल मिलाकर कहा जाए तो मेटावर्स की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए फेसबुक ने अपना नाम बदलकर मेटा कर लिया है। कंपनी की यही कोशिश है की लोग अब से फेसबुक कंपनी को केवल सोशल मीडिया कंपनी के तौर पर ना पहचानें। अब नाम बदलने के बाद जल्द ही कंपनी की ओर से कई बड़ी घोषणाएं भी सामने आ सकती हैं।


टैग्स फेसबुक मार्क जुकरबर्ग पेरेंट कंपन नाम
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दे ब्यूरोक्रेट्स : ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

28 minutes ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी : राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

39 minutes ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

19 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago