होम / सोशल मीडिया / Facebook की नई डील, अब इस कंपनी को खरीदा
Facebook की नई डील, अब इस कंपनी को खरीदा
आपको बता दें कि हाल में फेसबुक ने भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस (Reliance Jio) में भी 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) ने एनिमेटेड इमेज लाइब्रेरी 'जिफी' (GIPHY) को खरीद लिया है। फेसबुक ने यह जानकारी अपने ब्लॉग के जरिए दी है। बता दें कि ये सौदा 40 करोड़ डॉलर (करीब 3040 करोड़ रुपए) में हुआ है।
आपको बता दें कि Giphy विडियो क्लिप्स की लाइब्रेरी और एनिमेटेड इमेज जिन्हें GIF के नाम से जाना जाता है उसकी बहुत बड़ी लाइब्रेरी है। Giphy अलग-अलग प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, टिकटॉक, फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम में यूजर्स को इंटरेक्टिव GIF और छोटी-छोटी विडियो प्रोवाइड करती है।
Giphy को फेसबुक के स्वामित्व वाले फोटो और विडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के साथ जोड़ा जाएगा। फेसबुक ने 100 से ज्यादा Giphy के कर्मचारियों को अपने साथ शामिल कर लिया है। फेसबुक पहले से ही Giphy की लाइब्रेरी को अपने मैसेजिंग प्रॉडक्ट पर यूज करता है।
फेसबुक ने बताया कि अब यूजर्स मैसेज और स्टोरीज के लिए आसानी से GIF और stickers खोज पाएंगे। Giphy का 50 प्रतिशत से ज्यादा ट्रैफिक फेसबुक से जुड़े ऐप्स से आता है, जिनमें से आधा ट्रैफिक केवल इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म से आता है। फेसबुक ऐप, मैसेंजर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप में लंबे समय से Giphy के एप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफेस का इस्तेमाल हो रहा है।
वैसे फेसबुक ने साल 2015 में भी Giphy का अधिग्रहण करने का प्रयास किया था, लेकिन उस समय Giphy ने कई अलग-अलग सोशल मीडिया कंपनियों के साथ डील की हुई थी। इसीलिए फेसबुक के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।
आपको बता दें कि हाल में फेसबुक ने भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस (Reliance Jio) में भी 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।
टैग्स फेसबुक इंस्टाग्राम जिफी