होम / सोशल मीडिया / अधिग्रहण की डील को लेकर एलन मस्क ने Twitter को लिखा लेटर, दी ये चेतावनी
अधिग्रहण की डील को लेकर एलन मस्क ने Twitter को लिखा लेटर, दी ये चेतावनी
पिछले दिनों एलन मस्क ने लगभग 44 अरब डॉलर में ‘ट्विटर’ (Twitter) का अधिग्रहण करने की घोषणा की थी। हालांकि, उन्होंने इस डील को फिलहाल अस्थायी रूप से होल्ड पर रख दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
खरबपति बिजनेसमैन और अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी ‘टेस्ला’ (Tesla) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) एलन मस्क (Elon Musk) ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘ट्विटर’ (Twitter) के अधिग्रहण की डील को रद करने की चेतावनी दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलन मस्क ने छह जून को एक पत्र लिखकर चेताया है कि यदि ट्विटर ने फर्जी अथवा स्पैम अकाउंट्स के बारे में सटीक जानकारी नहीं दी तो वह ट्विटर इंक खरीदने की 44 अरब डॉलर की डील को रद कर सकते हैं।
इसके साथ ही मस्क ने इस पत्र में ट्विटर को पारदर्शिता बरतने की वकालत भी की है। मस्क पहले भी इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी यूजर्स अकाउंट्स के बारे में डेटा छिपाने का आरोप लगा चुके हैं। बता दें कि इससे पहले मस्क ने ट्विटर डील को फिलहाल के लिए होल्ड पर रखने की बात कही थी।
एलन मस्क इस सोशल मीडिया कंपनी से फर्जी या स्पैम अकाउंट्स की पूरी डिटेल्स मिलने का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, मस्क और ट्विटर की इस डील पर संकट के बादल पिछले कई हफ्तों से दिख रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी तरफ से इसे रद करने की बात नहीं की गई थी। यह पहला मौका है, जब इस तरह की बात सामने आई है।
टैग्स सोशल मीडिया ट्विटर सीईओ अधिग्रहण एलन मस्क टेस्ला मुख्य कार्यकारी अधिकारी