होम / सोशल मीडिया / एलन मस्क ने ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए तय की रकम, मिलेंगी ये सुविधाएं

एलन मस्क ने ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए तय की रकम, मिलेंगी ये सुविधाएं

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर खरीदने के बाद से एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। इस बीच उन्होंने ब्लूटिक बैज के लिए रकम तय कर दी है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर खरीदने के बाद से एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। इस बीच उन्होंने मंगलवार को ब्लूटिक बैज के लिए रकम तय कर दी है। उन्होंने कहा है कि ट्विटर वेरीफिकेशन बैज पाने के लिए यूजर्स को एक तय राशि हर माह भुगतान करनी होगी।

मस्क ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। दरअसल, अपने ट्वीट में एलन मस्क ने कहा कि अब सब यूजर्स को समान रूप से ब्लूटिक मिल सकेगा। इसके लिए उन्हें तय राशि का भुगतान करना होगा। एलन मस्क ने कहा है कि वेरीफाइड प्रोफाइल फीचर के लिए यूजर्स को हर माह 8 डॉलर यानी करीब 662 रुपए प्रतिमाह भुगतान करना होगा।

एलन मस्क ने कहा कि वेरीफाइड बैज के लिए तय कीमत को देश की क्रय क्षमता के अनुपात में समायोजित किया जाएगा। यानी यह फीस हर देश में अलग-अलग होगी।

भारत में ट्विटर ब्लू  सब्सक्रिप्शन की कीमत कितनी होगी, फिलहाल साफ नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि ब्लू सब्सक्रिप्शन के तहत लोगों को क्या फायदे मिलेंगे। उन्होंने बताया कि इस तरह के सब्सक्राइबर्स को रिप्लाई, मेंशन और सर्च में प्रायॉरिटी मिलेगी। इस फीचर की वजह से स्पैम और स्कैम पर लगाम कसी जा सकेगी। 

ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स अब लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्ट कर सकेंगे। साथ ही ऐसे सब्सक्राइबर्स को नॉर्मल यूजर्स के मुकाबले आधे ऐड्स देखने को मिलेंगे। 

मस्क ने ये भी कहा है कि अगर पब्लिशर्स ट्विटर के साथ कॉन्ट्रैक्ट करते हैं, तो ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स पेड आर्टिकल भी फ्री में पढ़ सकते हैं। 

एलन मस्क की मानें तो ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की वजह से ट्विटर का रेवेन्यू बढ़ेगा और कॉन्टेंट क्रिएटर्स को रिवॉर्ड भी मिलेगा।   

एलन मस्क ने ट्विटर पर नेताओं और हस्तियों की प्रोफाइल पर सेकेंडरी टैग लाने की बात भी कही है। मस्क जिस सेकेंडरी टैग की बात कर रहे हैं, उसे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के ट्विटर अकाउंट पर देखा जा सकता है। उनके नाम के नीचे एक सेकंडरी टैग भी है- ‘यूनाइटेड स्टेट्स गवर्नमेंट ऑफिशियल’। हालांकि, अभी भारत में राजनेताओं को यह टैग नहीं दिया गया है।


टैग्स ट्विटर एलन मस्क ब्लू टिक
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

2 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

2 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

2 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

3 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

15 hours ago