होम / सोशल मीडिया / ट्विटर के बोर्ड में शामिल नहीं होंगे एलन मस्क, CEO पराग अग्रवाल ने दी जानकारी

ट्विटर के बोर्ड में शामिल नहीं होंगे एलन मस्क, CEO पराग अग्रवाल ने दी जानकारी

टेस्ला के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) एलन मस्क  ( Elon Musk) माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) में शामिल नहीं होंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

टेस्ला के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) एलन मस्क  ( Elon Musk) माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) में शामिल नहीं होंगे। कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल ने सोमवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

मस्क को आधिकारिक तौर पर 9 अप्रैल से ट्विटर बोर्ड का सदस्य बनना था। हालांकि, मस्क ने ट्विटर के बोर्ड में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। मस्क फिलहाल वर्तमान में ट्विटर इंक के सबसे बड़े शेयरधारक हैं।

पराग अग्रवाल ने अपने ट्वीटर पोस्ट में कहा, ‘हमने मंगलवार को ऐलान किया था कि एलन मस्क को उनके मंजूरी के बाद बोर्ड में शामिल किया जाएगा। एलन की नियुक्ति आधिकारिक तौर पर 4/9 से प्रभावी होनी थी, लेकिन एलन ने उसी सुबह साझा किया कि वे बोर्ड में शामिल नहीं होंगे। हम मानते हैं कि ये ठीक है। एलन हमारे सबसे बड़े शेयरधारक हैं और उनके सुझाव को हम खुले मन से सुनेंगे।

पराग अग्रवाल ने लिखा, ‘मैंने एलन मस्क के बोर्ड में शामिल होने को लेकर कई बार उनसे चर्चा की। हम सहयोग करने और जोखिमों के बारे में स्पष्ट करने के लिए उत्साहित थे। हम यह भी मानते थे कि एलन को कंपनी के एक सहायक के रूप में रखा गया था, जहां वह, सभी बोर्ड सदस्यों की तरह हमारे सभी शेयरधारकों के हित में काम करें, जो सबसे बेहतर रास्ता था। बोर्ड ने उन्हें एक सीट की पेशकश की थी।

दरअसल, कुछ दिन पहले यानि 4 अप्रैल सोमवार को खबर आई कि यूएस एसईसी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन) फाइलिंग के अनुसार, टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के संस्थापक एलन मस्क (Elon Musk) ने 14 मार्च, 2022 तक ट्विटर इंक में 3 अरब डॉलर में 9.2 प्रतिशत की निष्क्रिय हिस्सेदारी खरीदने की सूचना दी है। ट्विटर इंक (Twitter Inc.) ने फाइलिंग में कहा कि एलन मस्क के पास अपनी व्यक्तिगत क्षमता में सामान्य स्टॉक के 73,486,938 शेयर हैं। एलन मस्क ने ट्विटर में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदने के साथ सबसे बड़े शेयरधारक बन गए हैं, उसके अगले ही दिन उन्हें बोर्ड में शामिल करने का फैसला लिया गया था, जिसकी सूचना सीईओ पराग अग्रवाल ने एक ट्वीट कर दी थी।


टैग्स ट्विटर सीईओ एलन मस्क टेस्ला मुख्य कार्यकारी अधिकारी
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

8 hours ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

8 hours ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

8 hours ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

1 day ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

5 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

4 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

4 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

4 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

5 hours ago