होम / सोशल मीडिया / ऐडवर्टाइजर्स को बंपर डिस्काउंट देगा 'X', पर पूरी करनी होगी ये शर्त

ऐडवर्टाइजर्स को बंपर डिस्काउंट देगा 'X', पर पूरी करनी होगी ये शर्त

‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर विज्ञापनदाताओं की घटती संख्या को देखते हुए उन्हें वापस इस प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए खरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क ने लिया यह फैसला

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘X’ (पूर्व में ट्विटर) के मालिक और खरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क (Elon Musk) ने इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर ऐडवर्टाइजर्स की घटती संख्या को देखते हुए उन्हें वापस इस प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए भारी डिस्काउंट देने की पेशकश की है। हालांकि, इस ऑफर के साथ एक शर्त भी जोड़ी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शर्त में कहा गया है कि यदि ऐडवर्टाइजर्स न्यूनतम व्यय सीमा (minimum spends threshold) को पूरा नहीं करते हैं तो उनका वेरिफाइड स्टेटस खत्म हो सकता है।

बता दें कि मस्क के कार्यभार संभालने के बाद से इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर ऐडवर्टाइजर्स की संख्या के साथ-साथ विज्ञापन राजस्व में भी कमी देखी गई है।

ऐसे में ऐडवर्टाइजर्स को लुभाने और उन्हें वापस इस प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके तहत इस प्लेटफॉर्म के ‘एक्सप्लोर’ पेज पर दिखाए जाने वाले वीडियो विज्ञापनों पर 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी, जहां ट्रेंडिंग टॉपिक्स और न्यूज दिखाई देती हैं।

ऐडवर्टाइजर्स द्वारा इस छूट का लाभ उठाने और अपने वेरिफाइड स्टेटस को बनाए रखने के लिए पिछले 30 दिनों में विज्ञापनों पर न्यूनतम विज्ञापन खर्च 1,000 डॉलर रखा गया है।


टैग्स सोशल मीडिया ट्विटर समाचार4मीडिया एडवर्टाइजर्स ऐड रेवेन्यू एस4एम एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू एलन मस्क विज्ञापन राजस्व मीडिया न्यूज़ एक्स
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago