होम / सोशल मीडिया / एलन मस्क का नया ऐलान, एक दिन में 600 ट्वीट ही पढ़ सकेंगे Unverified अकाउंट्स

एलन मस्क का नया ऐलान, एक दिन में 600 ट्वीट ही पढ़ सकेंगे Unverified अकाउंट्स

एलन मस्क अकसर अपने फैसले से लोगों को चौंकाते आए हैं। उन्होंने ट्विटर के यूजर्स के लिए एक नया फरमान जारी किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

एलन मस्क अकसर अपने फैसले से लोगों को चौंकाते आए हैं। उन्होंने ट्विटर के यूजर्स के लिए एक नया फरमान जारी किया है, जिसमें उन्होंने ट्विटर पर कुछ नई पाबंदियों की घोषणा की है।

उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अब नॉन वेरिफाइड अकाउंट्स वाले यूजर एक दिन में सिर्फ 600 ट्वीट ही पढ़ सकेंगे, जबकि वेरिफाइड यूजर अपने खाते से प्रतिदिन 6000 पोस्ट देख या पढ़ पाएंगे। वहीं, नए-नए नॉन वेरिफाइड अकाउंट्स वाले यूजर एक दिन में 300 पोस्ट ही देख और पढ़ पाएंगे। हालांकि ये लिमिट टेम्परेरी रूप से लागू की गई है,जिसे बड़े पैमाने पर डाटा चोरी और सिस्टम में हेरफर को रोकने के लिए लागू किया गया है। 

एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'डेटा स्क्रैपिंग और सिस्टम हेरफेर के मामलों को एड्रेस करने के लिए, हमने कुछ अस्थायी सीमाएं लागू की हैं।'  

एलन मस्क ने अपने पुराने ट्वीट को रिट्वीट करते हुए बताया कि हालांकि इसके बाद जल्द ही वैरिफाइड यूजर्स आठ हजार, अनवैरिफाइड यूजर्ज 800 ट्वीट पढ़ सकेंगे। उन्होंने बताया कि नए अनवैरिफाइड यूजर्स भी 300 की जगह 400 ट्वीट जल्द पढ़ सकेंगे। 

ट्विटर (Twitter) के बॉस एलन मस्क  Elon Musk ने नया ऐलान किया है. इसके बाद अगर आप अपने फेवरेट सेलिब्रिटी और धर्म गुरु के ट्वीट देखते हैं, तो शायद अब आप ऐसा न कर पाएं. दरअसल, एलन मस्क ने बड़ा ऐलान किया है, जिसमें से एक फैसले के चलते बिना अकाउंट वाले यूजर्स अब ट्विटर का एक्सेस नहीं कर पाएंगे। 

शनिवार को ट्विटर ग्लोबल स्तर पर डाउन हो गया। इसके बाद हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि ट्विटर उनके ट्वीट को रीफ्रेश नहीं कर रहा है। इसके बाद एलन मस्क ने इस बात का खंडन कर दिया कि ट्विटर सर्विसेज में कोई दिक्कत या ग्लिच है। उन्होंने लिखा कि यह कोई गड़बड़ नहीं है, बल्कि हमने जानबूझकर लिमिट सेट की है. उन्होंने लिखा कि ट्विटर जानबूझकर एपीआई कॉल को सीमित कर रहा है।

 


टैग्स ट्विटर एलन मस्क वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट अनवेरिफाइड ट्विटर अकाउंट
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

20 hours ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

20 hours ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

21 hours ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

1 day ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

18 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

17 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

16 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

17 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

17 hours ago