होम / सोशल मीडिया / डिजिटल मीडिया के लिए जारी नई गाइडलाइंस मीडिया की आजादी पर खतरा: एडिटर्स गिल्ड
डिजिटल मीडिया के लिए जारी नई गाइडलाइंस मीडिया की आजादी पर खतरा: एडिटर्स गिल्ड
सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए हाल ही में नई गाइडलाइंस जारी की गई थी, जिसे लेकर अब एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (EGI) ने इस पर चिंता जाहिर की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए हाल ही में नई गाइडलाइंस जारी की थी, जिसे लेकर अब एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (EGI) ने इस पर चिंता जाहिर की है। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कहा है कि ये गाइडलाइन्स डिजिटल मीडिया पर 'अकारण प्रतिबंध' लगाएंगी।
गिल्ड ने कहा है कि इन गाइडलाइंस से उन तौर तरीकों में बदलाव होगा जिनके तहत इंटरनेट पर पब्लिशर खबरें प्रकाशित करते हैं और इसे भारत में मीडिया की स्वतंत्रता का उल्लंघन होने की भी आशंका है।
The Editors Guild of India is concerned about the notification of Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules 2021. pic.twitter.com/7J2fFnZ5De
— Editors Guild of India (@IndEditorsGuild) March 6, 2021
गिल्ड ने इस बात को लेकर भी चिंता जाहिर की कि इन नियमों के तहत सरकार को असीमित शक्तियां दे दी गई हैं। गिल्ड ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा इन गाइडलाइंस से केंद्र सरकार को देश में कहीं भी प्रकाशित किसी भी खबर को ब्लॉक करने, उसे डिलीट करने या बदलाव करने का अधिकार मिल जाएगा, वह भी बिना किसी न्यायिक प्रक्रिया का पालन किए हुए। इसके अलावा इन गाइडलाइंस में पब्लिशर्स को एक शिकायत निवारण प्रक्रिया अपनाने के लिए भी बाध्य किया जा रहा है। इन गाइडलाइंस से डिजिटल न्यूज मीडिया और पूरे मीडिया पर गैर-तार्किक पांबदिया लगने की आशंका है।
गिल्ड ने कहा कि इस तरह का ‘रिफॉर्म्स’ बनाते वक्त सरकार ने इससे जुड़े हितधारकों से कोई विचार नहीं किया, इसलिए इन नियमों को लागू नहीं किया जाना चाहिए और सभी संबंधित लोगों से बात की जाए।
एडिटर्स गिल्ट ने कहा है कि सरकार को सोशल मीडिया पर नियंत्रण के नाम पर देश के संविधान के तहत मीडिया को मिली आजादी पर पाबंदियां लगाने से पहले विचार करना चाहिए क्योंकि मीडिया लोकतंत्र का अहम स्तंभ है।
यह प्रेस नोट एडिटर्स गिल्ड की अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार सीमा मुस्तफा, महासचिव संजय कपूर और कोषाध्यक्ष अनंत नाथ की तरफ से जारी किया गया है।
टैग्स मीडिया चैनल गाइडलाइंस एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया प्रकाश जावड़ेकर ओटीटी नई गाइडलाइंस ओवर द टॉप प्लेटफॉर्म्स