होम / सोशल मीडिया / अर्थशास्त्री विवेक देबरॉय का निधन, भूपेंद्र चौबे ने कुछ यूं किया याद
अर्थशास्त्री विवेक देबरॉय का निधन, भूपेंद्र चौबे ने कुछ यूं किया याद
अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का जन्म 25 जनवरी 1955 को मेघालय के शिलांग में हुआ। उनके दादा-दादी बांग्लादेश के सिलहट से भारत आए थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
देश के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद् के अध्यक्ष, बिबेक देबरॉय (69) का शुक्रवार को निधन हो गया। देबरॉय ने भारतीय आर्थिक नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह पीएम मोदी के कोर टीम का हिस्सा हुआ करते थे।
उनके निधन पर पीएम ने एक्स पर पोस्ट भी किया है। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र चौबे ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपने दुःख को प्रकट किया।
उन्होंने एक्स पर लिखा, अर्थशास्त्री विवेक देबरॉय के निधन की खबर से दुखी हूं। उन कुछ लोगों में से एक जिनके साथ आप संगीत से लेकर अर्थशास्त्र, राजनीति से लेकर संस्कृति तक हर चीज़ पर चर्चा करने में समय बिता सकते हैं। उसके साथ बातचीत याद आएगी।
आपको बता दें, बिबेक देबरॉय ने प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वे 2015 से 2019 तक नीति आयोग के सदस्य रहे और अपने शानदार कार्य के लिए उन्हें 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का जन्म 25 जनवरी 1955 को मेघालय के शिलांग में हुआ। उनके दादा-दादी बांग्लादेश के सिलहट से भारत आए थे, और उनके पिता भारत सरकार की इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस में कार्यरत थे।
Devastated at the news of passing away of @bibekdebroy . One of the few people with whom you could spend time discussing everything from music to economics to politics to culture. Will miss conversations with him.
— bhupendra chaubey (@bhupendrachaube) November 1, 2024
टैग्स बिबेक देबरॉय