होम / सोशल मीडिया / संजय सिंह की जमानत पर बोले डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, क्या अब लोकतंत्र की विजय हो गई?
संजय सिंह की जमानत पर बोले डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, क्या अब लोकतंत्र की विजय हो गई?
इसी मामले पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने एक टीवी डिबेट में अपने विचार व्यक्त किए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और शराब घोटाले के आरोपी संजय सिंह अब जेल से बाहर आ सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में उन्हें बेल दिया जाए। बताया जा रहा है कि मामले की सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि संजय सिंह को बेल दिए जाने से जांच एजेंसी को कोई आपत्ति नहीं है।
इसी मामले पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने एक टीवी डिबेट में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, विपक्ष के विचारों में है इतना तेज़ और इतना बड़ा बदलाव आता है कि देखकर आश्चर्य होता है। कल अदालत के आदेश पर केजरीवाल जी की गिरफ़्तारी के समय लोकतंत्र समाप्त हो गया था आज अदालत के द्वारा संजय सिंह को ज़मानत मिलते ही लोकतंत्र की विजय हो गई।
वास्तविकता यह है कि इनमें से कोई भी दल में लोकतंत्र को तथा कथित रूप से बचाने के लिए न प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को हटाने के ख़्वाब ओ ख़याल लिए एक साथ आए हैं। यह सब केवल अपना अपना परिवार बचाने के लिए और अपना अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए एक साथ आए हैं।
पुराना गीत था वो इन पर पूरी तरह चरितार्थ होता है क्योंकि कोई किसी दूसरे के लिए दुखी नहीं है सब अपने अपने दुख दुखी हैं। 'कभी ख़ुद पे, कभी हालात पे रोना आया। बात निकली तो हर बात पे रोना आया। कौन रोता है किसी और की बात पर ऐ दोस्त, सबको अपनी ही किसी बात पे रोना आया।'
विपक्ष के विचारों में है इतना तेज़ और इतना बड़ा बदलाव आता है कि देखकर आश्चर्य होता है ।कल अदालत के आदेश पर केजरीवाल जी की गिरफ़्तारी के समय लोकतंत्र समाप्त हो गया था आज अदालत के द्वारा संजय सिंह को ज़मानत मिलते ही लोकतंत्र की विजय हो गई ।
— Dr. Sudhanshu Trivedi (Modi Ka Parivar) (@SudhanshuTrived) April 2, 2024
वास्तविकता यह है कि इनमें से कोई भी दल… pic.twitter.com/vEMcblfQUT
टैग्स शराब घोटाला संजय सिंह को मिली जमानत सुप्रीम कोर्ट से संजय सिंह को जमानत आप सांसद संजय सिंह को जमानत अरविंद केजरवाल