होम / सोशल मीडिया / पश्चिमी मीडिया का दोहरा मापदंड अब नहीं चलेगा : ब्रजेश मिश्रा

पश्चिमी मीडिया का दोहरा मापदंड अब नहीं चलेगा : ब्रजेश मिश्रा

अब तक जो विपक्षी दल सरकार के साथ खड़े थे, वो ट्रंप की घोषणा के बाद सरकार से सवाल पूछने लगे। कांग्रेस का कहना है कि इस घोषणा का मकसद दोनों देश के मसले का अंतरराष्ट्रीयकरण करना है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले संघर्ष के बाद शनिवार यानी 10 मई को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका की मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम के लिए तैयार हो गए। जबकि भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से इस दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है।

इस बीच वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश मिश्रा का कहना है कि पश्चिमी मीडिया का दोहरा मापदंड अब नहीं चलेगा। उन्होंने एक्स हैंडल से एक पोस्ट करते हुए लिखा, भारत को झुकाने का मंसूबा पाले बैठी पश्चिमी मीडिया का ख्वाब कभी पूरा नहीं होगा। हकीकत में वो खुद बिखर चुकी है। जब अमेरिका, अफगानिस्तान या मिडिल ईस्ट में हमले करता है तो वो "आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई" कहलाती है, और पूरा NATO चपरासी की तरह लाइन में खड़ा हो जाता है।

लेकिन जब भारत अपने लोगों की रक्षा करता है, अपनी जमीन, संप्रभुता और सीमाओं की रक्षा करता है तो उसे "तनाव बढ़ाना और युद्ध" कहा जाता है? पश्चिमी मीडिया का ये दोहरा मापदंड अब नहीं चलेगा। कभी CNN, कभी BBC, कभी Al Jazeera ये सब पाकिस्तान के प्रवक्ता लगते हैं। पत्रकार नहीं। भारतीय सेना को लेकर जो भ्रम फैलाने की दुनिया भर में कोशिश हुई वो पश्चिमी मीडिया की जहरीली कुंठा है। BBC तो खुद ICU में है, और CNN की साख कब की दफन हो चुकी है।

खुद अमेरिकी राष्ट्रपति CNN को “Fake News Network” कह चुके हैं और BBC की विश्वसनीयता उसके ही देश में खत्म हो चुकी है। भारत की सेना आतंक के खिलाफ खड़ी है, किसी को जवाब देना आता है तो वो भारत है। पश्चिम का पाकिस्तानी आतंकवाद समर्थक मीडिया ये बात अच्छे से समझ ले। "ये भारत है। न दबेगा। न झुकेगा। न रुकेगा।"

आपको बता दें, अब तक जो विपक्षी दल सरकार के साथ खड़े थे, वो ट्रंप की घोषणा के बाद सरकार से सवाल पूछने लगे। कांग्रेस का कहना है कि इस घोषणा का मकसद दोनों देश के मसले का अंतरराष्ट्रीयकरण करना है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

18 hours ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

18 hours ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

18 hours ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

1 day ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

15 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

15 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

15 hours ago