होम / सोशल मीडिया / नाखून काट कर शहीद मत बनिए: अमिताभ अग्निहोत्री
नाखून काट कर शहीद मत बनिए: अमिताभ अग्निहोत्री
पीसीबी प्रमुख और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सोमवार को आईसीसी से उस मैच के रेफरी एंडी पायक्राफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने की मांग की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
एशिया कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराने के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस जीत को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीयों और ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सहस्त्र बलों को समर्पित किया था लेकिन वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री इससे खुश नहीं है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और अपनी राय दी। उन्होंने लिखा, साथ खेल लेने के बाद हाथ न मिलाने का प्रचार बहुत सतही है। नाखून काट कर शहीद मत बनिए। कोई भी खेल का क्लब या संस्था , वह कितनी भी अमीर क्यों न हो , भारत नहीं हो सकती। राष्ट्र के मन से बड़ा कुछ भी नहीं। न कोई खेल, न सिनेमा और न सियासत।
आपको बता दें, भारतीय टीम के द्वारा हुई अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) तिलमिला गया है। उसने इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से हस्तक्षेप की मांग की है। पीसीबी प्रमुख और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सोमवार को आईसीसी से उस मैच के रेफरी एंडी पायक्राफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने की मांग की है।
साथ खेल लेने के बाद हाथ न मिलाने का प्रचार बहुत सतही है ---- नाखून काट कर शहीद मत बनिए ---- कोई भी खेल का क्लब या संस्था , वह कितनी भी अमीर क्यों न हो , भारत नहीं हो सकती --- राष्ट्र के मन से बड़ा कुछ भी नहीं ----न कोई खेल , न सिनेमा और न सियासत ----
— Amitabh Agnihotri (@Aamitabh2) September 15, 2025
टैग्स