होम / सोशल मीडिया / पाकिस्तान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा, राहुल शिवशंकर ने कही ये बड़ी बात
पाकिस्तान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा, राहुल शिवशंकर ने कही ये बड़ी बात
आज मॉर्डन जीपीएस टेक्नोलॉजी और लेटेस्ट सैटेलाइट्स के दौर में अगर पाकिस्तान चोरी-छिपे परमाणु हथियार टेस्ट करते हुए पाया गया तो उस पर बड़ी मुसीबत आ सकती है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पाकिस्तान छिपकर परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहा है। ट्रंप के इस बयान से दुनियाभर की सुरक्षा एजेंसियों को परेशान कर दिया है। साल 1998 के बाद से पाकिस्तान ने किसी भी परमाणु परीक्षण की पुष्टि नहीं की है।
इस बीच वरिष्ठ पत्रकार राहुल शिवशंकर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय दी। उन्होंने लिखा, क्या ट्रम्प (Donald Trump) के पाकिस्तान को लेकर दिए गए परमाणु संकेत भारत को अपनी परमाणु नीति या रुख (nuclear posture) बदलने का अवसर दे सकते हैं?
भारत ने पोखरण-2 (1998) के बाद स्वेच्छा से परमाणु परीक्षण पर रोक (moratorium) लगा दी थी। उस समय भारत ने दावा किया था कि उसका परीक्षण 58 किलोटन (kt) का था,लेकिन कई विदेशी विशेषज्ञों का कहना था कि असल "yield" (विस्फोट की क्षमता) केवल 10–15 किलोटन के आसपास थी यानी आधिकारिक दावे से बहुत कम।
अब सवाल यह उठता है कि अगर अमेरिका फिर से परमाणु परीक्षण करता है, तो क्या भारत को भी अपना परीक्षण दोहराना चाहिए, ताकि इन संदेहों को दूर किया जा सके और अपनी परमाणु क्षमता को लेकर दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया जा सके?
आपको बता दें, पकिस्तान के परमाणु परीक्षण का दावा दक्षिण एशिया में परमाणु हथियारों की रेस को बढ़ा सकता है। अगर आज मॉर्डन जीपीएस टेक्नोलॉजी और लेटेस्ट सैटेलाइट्स के दौर में अगर पाकिस्तान चोरी-छिपे परमाणु हथियार टेस्ट करते हुए पाया गया तो उस पर बड़ी मुसीबत आ सकती है।
DOES TRUMP's PAK N-HINT HAND INDIA OPPORTUNITY TO ALTER ITS N-POSTURE?
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) November 3, 2025
India put a voluntary moratorium on testing after Pokhran-2 (1998) amidst claims that "yield" of its test was 10-15 kt, below the 58 kt official claim. If U.S tests should India test and clear doubts? pic.twitter.com/9ycMPenb1a
टैग्स