होम / सोशल मीडिया / पाक आर्मी चीफ से मिले डोनाल्ड ट्रंप : राहुल शिवशंकर ने कही ये बड़ी बात
पाक आर्मी चीफ से मिले डोनाल्ड ट्रंप : राहुल शिवशंकर ने कही ये बड़ी बात
मुनीर से मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा, मैंने उन्हें यहां इसलिए बुलाया था क्योंकि मैं युद्ध में शामिल न होने और युद्ध को समाप्त करने के लिए उनका धन्यवाद करना चाहता था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर की मेजबानी की। पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर की ट्रंप से यह मुलाकात भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले सैन्य संघर्ष के कुछ सप्ताह बाद हुई है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एना केली ने कहा कि आसिम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबल शांति पुरस्कार देने की मांग की है।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार राहुल शिवशंकर ने भी अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट कर लिखा, तो क्या हुआ अगर ट्रम्प मुनीर से मिले? समझ नहीं आता कि भारत में कुछ लोग क्यों कराह रहे हैं। यह 'यदि आप मेरे मित्र हैं तो आप पाक के नहीं हो सकते' वाली बात मूर्खतापूर्ण है।
भारत रूस के साथ भी मित्र है और अमेरिका से भी। अपने हितों का ध्यान रखें। दूसरों को उनके बारे में शिकायत न करें। आपको बता दें, मुनीर से मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा, मैंने उन्हें यहां इसलिए बुलाया था क्योंकि मैं युद्ध में शामिल न होने और युद्ध को समाप्त करने के लिए उनका धन्यवाद करना चाहता था। प्रधानमंत्री मोदी कुछ समय पहले ही यहां से गए हैं और हम भारत के साथ व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं।
So what if Trump met Munir? Can't understand why some in India are moaning. Diplomacy isn't a zero sum game. This "if you're my friend you can't be Pak's" hissy fit is silly. India is friends with Russia and also America. MIND YOUR OWN INTERESTS. DON'T GRUDGE OTHERS THEIRS. pic.twitter.com/ouujGJH0we
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) June 19, 2025
टैग्स