होम / सोशल मीडिया / जैसलमेर में हिंदू शरणार्थियों के तोड़े गए घर, राहुल शिवशंकर बोले- चुप्पी क्यों?
जैसलमेर में हिंदू शरणार्थियों के तोड़े गए घर, राहुल शिवशंकर बोले- चुप्पी क्यों?
जिला कलेक्टर टीना डाबी के आदेश के बाद UIT सहायक अभियंता की अगुवाई में पाकिस्तानी हिंदुओं के घरों पर बुलडोजर चलाने की इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित अमर सागर इलाके में रह रहे हिंदू परिवारों के घरों को बुलडोजर से रौंद दिया गया। ये हिंदू परिवार पाकिस्तान से विस्थापित होकर भारत आए थे और लंबे वक्त से इस इलाके में रह रहे थे।
जिला कलेक्टर टीना डाबी के आदेश के बाद UIT सहायक अभियंता की अगुवाई में पाकिस्तानी हिंदुओं के घरों पर बुलडोजर चलाने की इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अमर सागर इलाके में रह रहे लोगों के घरों को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रौंद दिया गया, जिससे महिलाएं और बच्चे भीषण गर्मी में सड़क पर आने के लिए मजबूर हो गए।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार और एंकर राहुल शिवशंकर ने ट्वीट कर बड़ा सवाल पूछा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, जोधपुर के बाद जैसलमेर में हिंदू शरणार्थियों के घर तोड़े गए। बेरहम गर्मी में बदनसीबों को सेंकने के लिए छोड़ दिया गया है। हल्द्वानी में अवैध बेदखली का विरोध करने वालों की कोई प्रतिक्रिया नहीं। फिर, यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट भी 'मानवीय दृष्टिकोण' से प्रभावित हुआ। आश्चर्य है कि चयनात्मक चुप्पी के पीछे क्या है?
आपको बता दें,पाकिस्तान में आतंक और सरकार के दमन से बचकर किसी तरह भारत आए ये लोग काफी वक्त से अमर सागर में रह रहे थे, लेकिन जिला कलेक्टर टीना डाबी के आदेश पर इनके घरों को जमीदोज कर दिया गया।
वरिष्ठ पत्रकार और एंकर राहुल शिवशंकर के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
After Jodhpur, homes of Hindu refugees razed in Jaisalmer. Unfortunates have been left to bake in the merciless heat. No reaction from those who protested eviction of illegals in Haldwani. Then, even SC was moved by the "human angle".
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) May 17, 2023
Wonder what's behind the selective silence? pic.twitter.com/TOFlCZuA8V
टैग्स पाकिस्तानी हिंदू पाकिस्तानी हिंदू टीना डाबी टीना डाबी पाकिस्तानी हिंदू टीना डाबी जैसलमेर