होम / सोशल मीडिया / 'दिल्ली एनसीआर' की हवा हुई जहरीली, आदित्य राज का फूटा गुस्सा

'दिल्ली एनसीआर' की हवा हुई जहरीली, आदित्य राज का फूटा गुस्सा

दिल्ली-एनसीआर का जानलेवा वायु प्रदूषण एक ऐसी सच्चाई है, जिससे हम अब तक पूरी तरह जागरूक नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि आज लगभग हर दूसरा व्यक्ति खांस रहा है या बीमार है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) "गंभीर" श्रेणी में बना हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदूषण के इस स्तर का असर न केवल सांस और फेफड़ों पर बल्कि हृदय रोग, त्वचा और आंखों से जुड़ी समस्याओं पर भी पड़ रहा है। वरिष्ठ पत्रकार आदित्य राज कौल ने दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता पर चिंता जताई है।

उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि 'दिल्ली-एनसीआर का जानलेवा वायु प्रदूषण एक ऐसी सच्चाई है, जिससे हम अब तक पूरी तरह जागरूक नहीं हो पाए हैं।' उन्होंने कहा कि आज लगभग हर दूसरा व्यक्ति खांस रहा है या बीमार है और यह केवल मौसमी फ्लू नहीं, बल्कि गंभीर प्रदूषण का असर है।

कौल ने सवाल उठाया कि आखिर राष्ट्रीय राजधानी की हवा को सुधारने की दिशा में ठोस और कट्टर कदम कौन उठाएगा। उन्होंने कहा कि अब हालात ऐसे हैं कि साधारण उपायों से समस्या का हल संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए व्यापक और सख़्त नीतिगत निर्णय लेने होंगे।

आपको बता दें, इस समय राजधानी में प्रदूषण पर राजनीतिक और प्रशासनिक उदासीनता पर भी सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक ऐसी हवा में रहने से अस्थमा, एलर्जी, ब्रॉन्काइटिस, हृदय रोग और आंखों में जलन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

15 hours ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

15 hours ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

15 hours ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

1 day ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

12 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

12 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

11 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

12 hours ago