होम / सोशल मीडिया / दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम अचंभित करने वाले हो सकते हैं : राणा यशवंत
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम अचंभित करने वाले हो सकते हैं : राणा यशवंत
केंद्र सरकार के बजट में 12 लाख तक आयकर छूट की घोषणा से भी चुनावी समीकरण प्रभावित होने की बात कही जा रही है। दिल्ली की सभी सीटों पर कांटे की लड़ाई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर सोमवार शाम को थम गया है। वहीं, केंद्र सरकार के बजट में 12 लाख तक आयकर छूट की घोषणा से भी चुनावी समीकरण प्रभावित होने की बात कही जा रही है। दिल्ली की सभी सीटों पर कांटे की लड़ाई है। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत का कहना है कि आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं।
उन्होंने एक्स पर लिखा, दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी के अब तक के जो तीन मजबूत स्तंभ रहे हैं, वे अब हैं नहीं है। इस बार पार्टी बाकी दलों की जमीन पर ही खड़ी है। विकल्प की राजनीति अब नहीं है। कट्टर ईमानदार पार्टी की छवि अब नहीं रही।
सामान्य जीवन और जनहित में काम भी नहीं हुए है। इसके अलावा लेफ्टिनेंट गवर्नर काम नहीं करने देते या मुझे पता चला है- मेरे खिलाफ ऐसा किया जानेवाला है, जैसे जुमले अब बाघ आया..बाघ आया वाली कहावत की तरह हो गए हैं। ऑटो वाले खार खाए बैठे हैं।
10 साल के शासन में कई बड़े छेद लोगों को दिख रहे हैं। पिछले चुनाव नतीजों खासकर, महाराष्ट्र, हरियाणा, छत्तीसगढ औऱ गुजरात ने जनता के फैसलों के बारे में अनुमान लगाने की मानो मनाही कर रखी है। फिर भी, 8 तारीख को अगर अचंभा मिले तो अचंभित होने की जरुरत नहीं। स्थितियां वैसी हैं।
आपको बता दें, भाजपा व कांग्रेस ने भी महिलाओं को 2500 रुपये देने सहित बुजुर्गों, युवाओं व अन्य वर्गों से कई वादे कर दिए हैं। चुनाव से कुछ दिन पहले विधायकों के बागी होने के कारण भी आप पार्टी की परेशानी बढ़ सकती है। आप के आठ विधायक व छह पार्षद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी के अब तक के जो तीन मजबूत स्तंभ रहे हैं, वे अब हैं नहीं. इस बार पार्टी बाकी दलों की जमीन पर ही खड़ी है.
— Rana Yashwant (@RanaYashwant1) February 3, 2025
1- विकल्प की राजनीति - नहीं
2- कट्टर ईमानदार पार्टी की छवि - नहीं
3- सामान्य जीवन और जनहित में काम - नहीं
इसके अलावा लेफ्टिनेंट…
टैग्स