होम / सोशल मीडिया / इस मसले पर दीपक चौरसिया बोले, ये नया भारत है, आतंकवाद स्वीकार नहीं होगा
इस मसले पर दीपक चौरसिया बोले, ये नया भारत है, आतंकवाद स्वीकार नहीं होगा
भारत ने कनाडा से अपने दर्जनों राजनयिक कर्मचारियों को वापस बुलाने को कहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रू़डो ने भारत पर आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था। उन्होंने निज्जर को अपना नागरिक बताया था और कहा था कि इस हत्या में भारतीय एजेंटों का हाथ है। भारत ने उनके आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। दोनों देशों के बाद तब से लगातार रिश्ते खराब होते चले गए हैं। इस बीच एक बड़ी खबर यह है कि भारत ने कनाडा से कहा है कि वह अपने करीब 40 राजनयिकों को नई दिल्ली से वापस बुला ले।
इसके लिए भारत ने कनाडा को 10 अक्टूबर तक का समय दिया है। इस मसले पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, कनाडा ने भारत के सामने सरेंडर किया। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर कनाडा के बेबुनियाद आरोपों पर एक्शन लेते हुए भारत सरकार ने कनाडा को अपने दर्जनों राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा है।
सरकार के इस फैसले के बाद से कनाडा के तेवर नरम पड़ते दिख रहे हैं। भारत के साथ पनपे राजनयिक विवाद को सुलझाने के लिए कनाडा नई दिल्ली के साथ निजी बातचीत चाहता है। कनाडा का ये नरम रुख देखने के बाद ये लगने लगा है कि ये नया भारत है और जो आतंकवाद का साथ देगा, उसे चुन-चुनकर सजा देगा।
बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 18 सितंबर 2023 को कनाडा की संसद में भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाए थे।
कनाडा ने भारत के सामने सरेंडर किया। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर कनाडा के बेबुनियाद आरोपों पर एक्शन लेते हुए भारत सरकार ने कनाडा को अपने दर्जनों राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा है।
— Deepak Chaurasia (@DChaurasia2312) October 4, 2023
सरकार के इस फ़ैसले के बाद से कनाडा के तेवर नरम पड़ते दिख रहे हैं। भारत के साथ…
टैग्स