होम / सोशल मीडिया / आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की मौत, सुधीर चौधरी ने लिखा ये भावुक संदेश
आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की मौत, सुधीर चौधरी ने लिखा ये भावुक संदेश
नितिन एक्टर, फिल्ममेकर, आर्ट डिजाइनर, सेट डिजाइनर और प्रॉडक्शन डिजाइनर के रूप में मशहूर रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
जाने-माने प्रॉडक्शन डिजाइनर नितिन देसाई ने कथित रूप से सुसाइड कर लिया है। शुरुआती जांच में ये सामने आ रहा है कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। नितिन एक्टर, फिल्ममेकर, आर्ट डिजाइनर, सेट डिजाइनर और प्रॉडक्शन डिजाइनर के रूप में मशहूर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता और काम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें चार बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्वीट कर उन्हें भावुक विदाई दी है।
उन्होंने लिखा, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कला निर्देशक नितिन चंद्रकांत देसाई की उनके एनडी स्टूडियो, कर्जत में आत्महत्या से मृत्यु हो गई। ये जानकर हैरानी हुई। मैं उनसे पिछले सप्ताह नई दिल्ली में नए प्रगति मैदान के उद्घाटन के अवसर पर मिला था। वह हमेशा की तरह खुश और प्रसन्न लग रहे थे। उन्होंने मुझे गले लगाया और बार-बार फोन करने को कहा। वह पुराने दोस्त थे। वास्तव में उन्होंने 2008 में ही मेरा एक समाचार स्टूडियो डिजाइन किया था। कभी नहीं पता था कि उसके अंदर इतना कुछ चल रहा है और वह इतने अकेले हैं। काश उसने अपना हाल मुझसे साझा किया होता। शायद मैं उसके लिए कुछ कर सकूं।
आपको बता दें कि उन्होंने बतौर डायरेक्टर और आर्ट डायरेक्टर इस इंडस्ट्री में 20 साल बिताए थे। विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार ईरानी, संजय लीला भंसाली से लेकर आशुतोष गोवारिकर के साथ काम किया था। वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
National award winning art director Nitin Chandrakant Desai dies by suicide at his ND Studios, Karjat.
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) August 2, 2023
Shocked to know this. I met him last week at the inauguration of the new Pragati Maidan in New Delhi.
He seemed happy and cheerful as always. He hugged me and asked to call…
टैग्स फिल्म सुसाइड आर्ट डिजाइनर सुसाइड नितिन देसाई आत्महत्या नितिन देसाई सुसाइड