होम / सोशल मीडिया / झांसी मेडिकल कॉलेज में 10 बच्चों की मौत : ऋचा अनिरुद्ध ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
झांसी मेडिकल कॉलेज में 10 बच्चों की मौत : ऋचा अनिरुद्ध ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
हादसे में अब तक 10 बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि पांच बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बचाव टीम रेस्क्यू में लगी हुई है। वार्ड में करीब 47 नवजात भर्ती थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
झांसी के मेडिकल कॉलेज के शिशु वार्ड में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक 10 बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि पांच बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बचाव टीम रेस्क्यू में लगी हुई है। वार्ड में करीब 47 नवजात भर्ती थे।
इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वो इस पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से लिखा, आज सुबह की शुरुआत अपने ही शहर झांसी से इस भयानक समाचार के साथ हुई है।
स्टाफ/डॉक्टरों की यह लापरवाही अस्वीकार्य है। आगे उन्होंने सीएम योगी को टैग करते हुए लिखा, ज़िम्मेदार लोगों को सज़ा मिलनी चाहिए। कृपया तुरंत कार्रवाई करें। यह कैसे हुआ? दुखद।
आपको बता दें, हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। सेना को भी बुला लिया। सेना एवं दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। दस नवजात की मौत से अस्पताल परिसर में कोहराम मचा हुआ है। नवजातों के माता-पिता भी अपने नवजातों को बचाने की गुहार लगा रहे हैं।
Woke up to this terrible news from my hometown Jhansi! This negligence of staff/doctors is unacceptable @myogiadityanath ji. People responsible should be punished. Pls take an action immediately! How did this even happen?Tragic!! @AnuraagJhansi https://t.co/f8WhSuNepo
— richa anirudh (@richaanirudh) November 16, 2024
टैग्स