होम / सोशल मीडिया / गौमूत्र विवाद: कांग्रेस प्रवक्ता से बोले सुशांत सिन्हा, आपसे लॉजिकल बातों की उम्मीद नहीं!

गौमूत्र विवाद: कांग्रेस प्रवक्ता से बोले सुशांत सिन्हा, आपसे लॉजिकल बातों की उम्मीद नहीं!

तीन PhD छात्रों के साथ IVRI के भोज राज सिंह के नेतृत्व में रिसर्च की गई है। हालांकि यह पूरा सच नहीं है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) की एक स्टडी को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। दरअसल, रिपोर्ट में कहा गया है कि 'गौमूत्र' सीधे मानव उपभोग के लिए सही नहीं है, क्योंकि इसमें संभावित हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं।

तीन PhD छात्रों के साथ IVRI के भोज राज सिंह के नेतृत्व में रिसर्च की गई है। हालांकि यह पूरा सच नहीं है। IVRI के एक पूर्व डायरेक्टर आर.एस. चौहान ने कहा है कि डिस्टिल्ड गोमूत्र मनुष्यों की इम्यूनिटी में सुधार करता है और कैंसर और Covid-19 के खिलाफ मदद करता है।

पत्रकार और एंकर सुशांत सिन्हा ने अपने शो ‘न्यूज की पाठशाला’ में इस बात को समझाया और उन्होंने वीडियो भी शेयर किया। उनके इस ट्वीट पर कांग्रेस की प्रवक्ता रागिनी नायक ने तंज कसते हुए लिखा कि पूरा सच तो तब सामने आता, जब रिपोर्ट के अंत में, Immunity बढ़ाने के लिए जनाब स्वयं एक गिलास ‘Distilled गौमूत्र’ का सेवन करते! क्या है ना कि Practice what you Preach!

उनके इस ट्वीट के बाद सुशांत सिन्हा ने भी रीट्वीट करते हुए जवाब दिया। उन्होंने लिखा, मैडम अगर मेरे गौमूत्र पीने से ही सच सामने आना होता तो फिर IVRI जैसी संस्था और उसके वैज्ञानिक किस काम के होते.. लेकिन आप जिस पार्टी से हैं उसके नेताओं से जनता ना तो लॉजिकल बातों की उम्मीद रखती है और ना ही देश के वैज्ञानिकों पर भरोसे की। वैक्सीन के वक्त भी सब देख रखा है जनता ने।  

पत्रकार और एंकर सुशांत सिन्हा के द्वारा किए गए इस ट्वीट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अब यह वायरल हो रहा है। आप इस ट्वीट को यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स पत्रकार सोशल मीडिया मीडिया सुशांत सिन्हा गौमूत्र गाय का मूत्र
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 days ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 days ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

4 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

4 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

4 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

20 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

20 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

20 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

21 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago