होम / सोशल मीडिया / 25 जून को मनाया जाएगा 'संविधान हत्या दिवस', अनंत विजय ने मीडिया को लेकर कही ये बात
25 जून को मनाया जाएगा 'संविधान हत्या दिवस', अनंत विजय ने मीडिया को लेकर कही ये बात
25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी तानाशाही मानसिकता को दर्शाते हुए देश में आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
केंद्र सरकार ने 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' घोषित कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। सरकार ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया है। गृह मंत्री शाह ने लिखा, 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी तानाशाही मानसिकता को दर्शाते हुए देश में आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था।
लाखों लोगों को अकारण जेल में डाल दिया गया और मीडिया की आवाज को दबा दिया गया। हालांकि सोशल मीडिया पर एक बहुत बड़ा तबका सरकार के इस कदम का विरोध करता हुआ नज़र आ रहा है। इसी बीच वरिष्ठ पत्रकार अनंत विजय ने एक पोस्ट कर इस मामले पर अपनी राय व्यक्त की है।
उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, अब इकोसिस्टम के पत्रकारों को इमरजेंसी को उचित ठहराने का दायित्व सौंपा गया है। उनसे कहा गया है कि उन परिस्थितियों की रचना करें और दिखाएं कि मजबूरन इंदिरा जी को इमरजेंसी लगानी पड़ी।
आपको बता दे, कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले को एक और सुर्खियां बटोरने वाली कवायद बताया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, यह नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री की एक और सुर्खियां बटोरने वाली कवायद है, जिसने दस साल तक अघोषित आपातकाल लगाया था।
अब इकोसिस्टम के पत्रकारों को इमरजेंसी को उचित ठहराने का दायित्व सौंपा गया है । उनसे कहा गया है कि उन परिस्थितियों की रचना करें और दिखाएं कि मजबूरन इंदिरा जी को इमरजेंसी लगानी पड़ी ।
— अनंत विजय/ Anant Vijay (@anantvijay) July 13, 2024
टैग्स इमरजेंसी अनंत विजय संविधान पत्रकार अनंत विजय संविधान हत्या दिवस