होम / सोशल मीडिया / कांग्रेस की गारंटी राज्यों की बदहाली की वजह बनी: हर्षवर्धन त्रिपाठी
कांग्रेस की गारंटी राज्यों की बदहाली की वजह बनी: हर्षवर्धन त्रिपाठी
उन्होंने पीएम मोदी की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, कांग्रेस की गारंटी राज्यों की बदहाली की वजह बनी। कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में खजाना खाली होने के प्रमाण सामने आए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक बयान सामने आया है जिसके बाद राजनीति गरमा गई है। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कर्नाटक में अपनी सरकार की खिंचाई कर दी थी। उन्होंने मुफ्त बस योजना (शक्ति) की समीक्षा करने की बात पर नाराजगी जताई थी।
खरगे ने कहा था कि उतना ही वादा कीजिए, जितना पूरा कर पाएं। इसके बाद पीएम मोदी ने भी इस मुद्दे को लपक लिया। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय दी।
उन्होंने पीएम मोदी की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, कांग्रेस की गारंटी राज्यों की बदहाली की वजह बनी। कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में खजाना खाली होने के प्रमाण सामने आए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। निशाना अपनी सरकार से अधिक राहुल गांधी के खटाखट मॉडल पर दिखा। महाराष्ट्र, झारखंड में कांग्रेस की गारंटी को भी संदेह के दायरे में ला दिया। अब इतना सब होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भला कैसे चूक जाते।
आपको बता दें, अपना हमला जारी रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज कांग्रेस की सरकार वाले किसी भी राज्य - हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना पर नजर डालिए, विकास की गति और राजकोषीय स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।
कांग्रेस की गारंटी राज्यों की बदहाली की वजह बनी
— हर्ष वर्धन त्रिपाठी ??Harsh Vardhan Tripathi (@MediaHarshVT) November 1, 2024
कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में खजाना खाली होने के प्रमाण सामने आए
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा
निशाना अपनी सरकार से अधिक राहुल गांधी के खटाखट मॉडल पर दिखा
महाराष्ट्र, झारखंड में कांग्रेस की गारंटी… https://t.co/fklIX7pHPS
टैग्स