होम / सोशल मीडिया / कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, मीनाक्षी जोशी ने पूछा ये सवाल
कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, मीनाक्षी जोशी ने पूछा ये सवाल
कांग्रेस ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
कांग्रेस ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इस घोषणा पत्र में कांग्रेस की ओर से कई बड़ी बातें कही गई हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की तुलना संघ से जुड़े विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल से करते हुए कहा कि वह ऐसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाएगी, जो दुश्मनी या नफरत को बढ़ावा देते हैं।
इस मौके पर पत्रकार और एंकर मीनाक्षी जोशी ने ट्वीट कर दर्शकों से एक सवाल पूछा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, बीजेपी ने कहा कर्नाटक में सरकार बनी तो मुस्लिम आरक्षण खत्म करेंगें, UCC लायेंगें और PFI कभी सिर नहीं उठा पाएगी। इसके विपरीत कांग्रेस ने घोषणा पत्र में वादा किया है कि कर्नाटक में सरकार बनेगी तो बजरंग दल पर बैन लगाएंगें। किसकी गाड़ी डिरेल होगी बताइए?
आपको बता दें कि कांग्रेस ने घोषणापत्र में कई योजनाओं को लेकर घोषणा की। उन्होंने गृह ज्योति योजना के तहत सभी को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया। वहीं, अन्ना भाग्य योजना की भी बात की। कहा गया कि इस योजना के तहत बीपीएल परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पसंद का 10 किलो अनाज दिया जाएगा।
पत्रकार और एंकर मीनाक्षी जोशी के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
बीजेपी ने कहा कर्नाटक में सरकार बनी तो मुस्लिम आरक्षण खत्म करेंगें, UCC लायेंगें और PFI कभी सिर नहीं उठा पाएगी। इसके विपरीत कांग्रेस ने घोषणा पत्र में वादा किया है कि कर्नाटक में सरकार बनेगी तो बजरंग दल पर बैन लगाएंगें।
— Meenakshi Joshi ( India TV ) (@IMinakshiJoshi) May 2, 2023
किसकी गाड़ी डिरेल होगी बताइए!#KarnatakaElection2023
टैग्स पत्रकार इंडिया टीवी एंकर मीनाक्षी जोशी